Alka Yagnik: पद्म भूषण लेने पहुंची अलका याग्निक, इस रेयर हियरिंग डिसऑर्डर से जूझ रहीं सिंगर

Alka Yagnik: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर अलका याग्निक को पिछले काफी समय से मीडिया की नजरों से दूर थी। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया। सिंगर को मंच तक पहुंचने के लिए अटेंडेंट का सहारा लेना पड़ा था। वहीं फैंस अलका याग्निक की हेल्थ को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए। अलका याग्निक की नई झलक देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं पद्म भूषण मिलने के बाद अल्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अल्का को है ये रेयर बिमारी

साल 2024 में अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को एक बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह एक रेयर हियरिंग डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिसे सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (एसएनएचएल) कहा जाता है। सिंगर ने बताया, कि ये कंडीशन एक वायरल अटैक के बाद अचानक डेवलप हुई और इससे उनकी सुनने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ा। अचानक ये सुनने के बाद वो काफी इमोशनल हो गई थी।

 

सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस क्या है

सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस तब होता है जब कान के अंदर या ऑडिटरी नर्व डैमेज हो जाती है, जिससे दिमाग के लिए आवाजों को प्रोसेस करना मुश्किल हो जाता है। ये परेशानी बढ़ती उम्र, इन्फेक्शन, चोट या किसी वायरल बीमारी के कारण भी हो सकती है। अलका याग्निक के मामले में डॉक्टरों ने इस समस्या की वजह एक वायरल इन्फेक्शन को बताया था। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह की स्थिति में समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी होता है, क्योंकि देर से इलाज से ठीक होने की उम्मीद पर असर पड़ सकता है।

आखिरी बार इस प्रोजेक्ट का थी हिस्सा

हियरिंग डिसऑर्डर का असर अलका याग्निक के संगीत करियर पर भी पड़ा है। कई संगीतकार अब भी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से रिकॉर्डिंग की दुनिया में वापसी नहीं कर पाई हैं। अलका याग्निक का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गीत फिल्म अमर सिंह चमकीला का “नरम कालजा” था, जिसे प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया था। इसके बाद से उनकी आवाज किसी नए गाने या संगीत प्रोजेक्ट में सुनाई नहीं दी है, जिससे उनके प्रशंसक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

9th Fail इम्तियाज़ अली कैसे बने India’s Best Storyteller | Imtiaz Ali | Main Vaapas Aaunga

Imtiaz Ali, जिनकी फिल्में Jab We Met, Rockstar और Tamasha लोगों के दिलों में बस गईं, एक समय 9वीं में फेल हो गए थे।
इसी Failure ने उन्हें सिखाया और failure, Self-doubt और Curiosity ने उन्हें एक बेहतरीन Storyteller बना दिया।

@imtiazaliofficial

Imtiaz Ali Storyteller, Main Vaapas Aaunga, Highway

9th Fail इम्तियाज़ अली कैसे बने India’s Best Storyteller | Imtiaz Ali | Main Vaapas Aaunga#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Trisha-Vijay: एक तस्वीर और खत्म हुईं सारी अफवाहें! तृषा ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनको फिल्म और राजनीति से जुड़े कई लोगों ने बधाई दी। वहीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सीएम विजय के जन्मदिन के एक दिन बाद उनको खास अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इस मौके की विजय के साथ एक तस्वीर शेयर की है। विजय को बधाई देने के साथ एक्ट्रेस ने फैंस के बीच चल रही तमाम चर्चाओं और कयासों पर विराम लग गया। तृषा का ये पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 तृषा ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर में तृषा कृष्णन और विजय साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों कई केक से सजी एक मेज के पास खड़े दिखाई देते हैं। तस्वीर में विजय मुस्कुराते हुए केक की ओर देख रहे हैं, जबकि तृषा उनके पास खड़ी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में तृषा ने लिखा, ‘उस शख्स के लिए जो हर चीज को खास बना देता है। हैप्पी बर्थडे 00.00।’ सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

इस बार नहीं दी ती बधाई

तृषा पिछले कई सालों से हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती रही हैं। लेकिन इस बार सीएम विजय के जन्मदिन पर तृषा कृष्णन ने कोई बधाई संदेश शेयर नहीं किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। इसी बीच कुछ यूजर्स ने दावा किया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हाल ही में शेयर की गई तृषा कृष्णन की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कई चर्चाओं पर विराम लग गया।

फैंस ने किया कमेंट

तृषा कृष्णन की पोस्ट सामने आते ही उसे बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिलने लगे। कई फैंस ने खुशी जताई कि तृषा ने आखिरकार विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कमेंट सेक्शन में फैंस ने भी विजय के लिए बधाई संदेशों की भरमार कर दी। तृषा कृष्णन और विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

इसी साल तमिलनाडु के सीएम बने विजय

इस साल विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। विजय ने साल 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी। वहीं 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की थी। TVK को विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीती थी। इसके बाद मई महीने में विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

Eetha Teaser: ‘ईथा’ फिल्म में श्रद्धा कपूर का अवतार देख फैंस हुए दीवाने! बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’से होगी टक्कर

Eetha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में है। ‘ईथा’ में एक्ट्रेस एक अलग और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा इस फिल्म में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभाती हुए नजर आ रही हैं। टीजर में उनका नया अंदाज और फिल्म की भव्य झलक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शानदार दृश्यों और बड़े स्तर पर बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लोगों के बीच एक्साईटमेंट बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर छाई श्रद्धा

फिल्म ईथा के टीजर में मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की मेहनत, संघर्ष और अपने काम के प्रति उनके जुनून को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहती हैं। बच्चे को जन्म देने की पीड़ा सहने के बाद भी उनका मंच पर लौटकर प्रस्तुति देना लोगों को इमोशनल कर रहा है। वहीं, श्रद्धा कपूर का पारंपरिक मराठी लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनके इस नए अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘ईथा’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज के साथ ही अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ भी बड़े पर्दे पर आने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ईथा का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म ईथा में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स के सहयोग से किया जा रहा है।

फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई स्त्री 2 थी। अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म ईथा का बेसब्री से इंतजार है।

फैंस ने किया कमेंट

एक फैन ने कमेंट किया, “श्रद्धा कपूर दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और टीजर देखकर लग रहा है कि इंतजार पूरी तरह सफल रहा। विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में उनका पहला लुक बेहद शानदार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “2026 में अब तक देखा गया यह सबसे बेहतरीन टीजर है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “टीजर काफी भव्य और प्रभावशाली नजर आ रहा है। श्रद्धा कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है और उनके डांस सीक्वेंस देखने लायक हैं।”

एक यूजर ने लिखा, “अब तक सामने आई झलकियों में ईथा में श्रद्धा कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद दमदार नजर आ रही है। मुझे लगता है कि टॉक्सिक की रिलीज फिर आगे बढ़ सकती है।” एक और यूजर ने लिखा, “श्रद्धा कपूर ईथा के साथ शानदार वापसी करती दिख रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या टॉक्सिक को उसी समय रिलीज करना सही फैसला होगा?”

Gram Chikitsalay: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ में कैसी होगी गार्गी और प्रभात की केमिस्ट्री? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। भातखंडी गांव की कहानी एक बार फिर नए घटनाक्रम, भावनात्मक पलों और मजबूत रिश्तों के साथ लौट रही है। पहले सीजन में गार्गी और प्रभात के बीच दिखाई गई सादगी भरी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों के रिश्ते को बिना किसी जल्दबाजी के दिखाया गया, जिसने इसे और खास बना दिया। अब दूसरे सीजन में भी उनकी कहानी अहम भूमिका निभाती नजर आएगी। सीजन 2 की रिलीज से पहले गार्गी का किरदार निभाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने किरदार, प्रभात के साथ रिश्ते और शूटिंग के अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने क्या कहा

आकांक्षा ने बताया , “गार्गी और प्रभात का डायनेमिक वैसे-वैसे आगे बढ़ा जैसे-जैसे हम इसकी शूटिंग कर रहे थे और मुझे नहीं लगता कि हममें से किसी ने भी इसकी उम्मीद की थी कि यह इस तरह से निकलकर आएगा। सीजन 1 तो बस एक शुरुआत थी, आपको इन दो लोगों की एक झलक मिलती है, जहां लगता है कि उनके बीच कुछ तो है, आप उसे महसूस कर सकते हैं, लेकिन वह बस ऊपरी सतह पर ही था। सीजन 2 वो जगह है जहां यह असल में खुलकर सामने आता है। इसका बहुत सारा क्रेडिट हमारे डायरेक्टर ललितम को जाता है, जिनका सेट पर बहुत ही फ्लेक्सिबल अप्रोच रहता है। वह एनर्जी हर किसी में फैल गई।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी को लगने लगा कि, ‘यह बहुत प्यारा है, चलो इसी के साथ आगे बढ़ते हैं,’ क्योंकि वे व्यक्तिगत रूप से जो हैं, वह स्क्रीन पर बहुत अच्छे से निकलकर आ रहा था। और जहां तक सवाल है कि ‘क्या वे एक होंगे या नहीं,’ तो सच कहूं, तो यह बात खुद राइटर्स भी नहीं जानते। लेकिन इस सीजन में हमें बहुत मजा आ रहा था।”

कौन-कौन है इस सीरीज में

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 को ललितम तिवारी ने डायरेक्ट किया है, इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने क्रिएट किया है, और वैभव सुमन व श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। आने वाले सीजन में अमोल पराशर, आकाश मखिजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव सहित पसंदीदा कलाकार अहम किरदारों में वापसी कर रहे हैं। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 23 जून को एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।

Dhurandhar 2: ‘रणवीर सिंह की एनर्जी ने गाने में जान डाल दी’ एक्टर को लेकर ‘आरी आरी’ के कंपोजर ने दिया बड़ा बयान

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिल्म के डॉयलॉग के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी फैंस ने काफी पंसद किया। वहीं ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ काम करने और फिल्म के जबरदस्त ट्रैक ‘आरी आरी’ पर एक्टर के प्रभाव को लेकर खुलकर बात की है। रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को कैसे प्रभावित किया, इस बारे में बात करते हुए शाश्वत ने कहा, “रणवीर की मौजूदगी ने ‘आरी आरी’ को एक फिजिकल वोल्टेज (ताकत) दी, लेकिन इसका म्यूजिकल आइडिया सिर्फ परफॉर्मेंस से कहीं ज्यादा चीजों से मिलकर बना था।”

उन्होंने आगे कहा, “पहली फिल्म की दुनिया ने मुझे पहले ही एक ऐसी एनर्जी दिखा दी थी जो बेहद हाइपर, एग्रेसिव, गुस्सैल और थोड़ी खतरनाक थी। फिर, इस सीक्वेंस को लेकर आदित्य का अपना एक विजन था।” उन्होंने आगे समझाया कि क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान ये गाना कैसे आगे बढ़ा। उन्होंने कहा, “बाद में, जब हमने दूसरे ट्रेलर के लिए इसके बारे में सोचना शुरू किया, तो ओजस के एडिट ने इस ट्रैक को एक नई जिंदगी दे दी। मुझे दिखाया कि ये कितने दमदार तरीके से दर्शकों पर असर डाल सकता है। ‘आरी आरी’ गाना रणवीर की स्क्रीन एनर्जी, इस सीक्वेंस के लिए आदित्य की महत्वाकांक्षा और एडिट की लय (रिदम) के मिलन से तैयार हुआ है।”

​शाश्वत ने रणवीर के ऑन-स्क्रीन किरदार से इतर भी उनकी जमकर तारीफ की और फिल्म के बनने के दौरान देर रात तक चलने वाले उनके क्रिएटिव सेशन्स को याद किया। कंपोजर ने बताया , “वह बिना किसी दिखावे या जजमेंटल हुए बेहद सपोर्टिव और हिम्मत बढ़ाने वाले थे। हम उन सेशन्स का बेसब्री से इंतजार करते थे क्योंकि वे इस पूरी प्रोसेस के सबसे मजेदार हिस्सों में से थे। एक ऐसा आर्टिस्ट जो किसी दूसरे के काम को इतने उत्साह के साथ स्वीकार कर सकता है, वो पूरे कमरे में मौजूद लोगों को और आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस देता है।”

अपने काम के प्रति पूरी लगन और हर किरदार में नई जान डालने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह लगातार दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से तारीफें मिल रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस जहां जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं ये साल भी एक्टर के लिए कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा है। हिंदी सिनेमा की बड़ी सफल फिल्मों का हिस्सा बनने के साथ-साथ रणवीर ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्म के जरिए नया रिकॉर्ड भी बनाया। अपनी शानदार सफलता और लगातार बढ़ते प्रभाव के दम पर उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं।

Kriti Sanon: लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहीं कृति सेनन, एक्ट्रेस की सफलता के पीछे ये 5 बड़ी वजहें

Kriti Sanon: ‘कॉकटेल 2’ के सिर्फ़ दो दिनों में दुनिया भर में ₹50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने के साथ, कृति सेनन ने अपने शानदार करियर में एक और कामयाबी जोड़ ली है। ज़बरदस्त एक्टिंग से लेकर लगातार सफल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने तक, इस एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे ऐसा करियर बनाया है जो उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे असरदार स्टार्स में से एक बनाता है। यहाँ पाँच वजहें बताई गई हैं कि क्यों कृति सेनन का सुपरस्टार दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।

1. लगातार कामयाबी का शानदार सिलसिला

आज बहुत कम एक्टर्स ऐसी निरंतरता का दावा कर सकते हैं जैसी कृति ने पिछले कुछ सालों में दिखाई है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से शुरू करके, ‘क्रू’, ‘दो पत्ती’, ‘तेरे इश्क में’ और अब ‘कॉकटेल 2’ तक, वह एक के बाद एक सफल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। यह सिलसिला न सिर्फ़ दर्शकों का भरोसा दिखाता है, बल्कि बॉक्स-ऑफ़िस पर उनकी बढ़ती साख को भी दर्शाता है।

2. अलग-अलग तरह की फ़िल्मों और किरदारों में विविधता

कृति की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को नए सिरे से ढालने की उनकी काबिलियत। भविष्य के दौर की प्यारी ‘सिफ़्रा’ का किरदार निभाने से लेकर ‘दो पत्ती’ और ‘तेरे इश्क में’ में इमोशनल गहराई वाली एक्टिंग करने और अब ‘कॉकटेल 2’ में ‘एली’ के तौर पर लोगों का दिल जीतने तक, उन्होंने लगातार अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और यह पक्का किया है कि हर रोल दर्शकों पर गहरी छाप छोड़े।

3. ज़बरदस्त कलाकार और कमर्शियल सफलता की ताकत

कृति की हालिया फ़िल्में साबित करती हैं कि वह न सिर्फ़ तारीफ़ पाने वाली एक्टिंग कर रही हैं, बल्कि फ़िल्म की कमर्शियल सफलता में भी अहम योगदान दे रही हैं। उनके प्रोजेक्ट्स को दर्शकों ने पसंद किया है, जिससे वह ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित हुई हैं जो क्रिटिक्स की तारीफ़ और बॉक्स-ऑफ़िस सफलता के बीच संतुलन बना सकती हैं।

4. ऐसे किरदार जो दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं

कृति की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे एक अहम वजह उनके किरदारों का असर है। चाहे वह ‘सिफ़्रा’ हो, ‘क्रू’ में उनका रोल हो, ‘तेरे इश्क में’ में ‘मुक्ति’ हो या ‘कॉकटेल 2’ में ‘एली’ हो, दर्शक उन किरदारों से गहराई से जुड़ते हैं जिन्हें वह पर्दे पर जीवंत करती हैं। सोशल मीडिया पर ‘एली’ के लिए मिली ज़बरदस्त तारीफ़ इसी जुड़ाव का ताज़ा उदाहरण है। 5. ‘कॉकटेल 2’ एक नया माइलस्टोन है

सिर्फ़ दो दिनों में दुनिया भर में ₹50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके, ‘कॉकटेल 2’ ने इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद स्टार्स में से एक के तौर पर कृति की जगह को और मज़बूत किया है। फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत और ‘एली’ के किरदार को मिल रहे बेपनाह प्यार से पता चलता है कि हर नई फ़िल्म के साथ उनकी एक्टिंग और स्टार पावर दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं।

सफल फ़िल्मों और यादगार परफ़ॉर्मेंस से लेकर दर्शकों के बढ़ते प्यार और बॉक्स-ऑफ़िस पर ज़बरदस्त रफ़्तार तक, कृति सेनन का सफ़र एक सच्चे सुपरस्टार के बनने की कहानी बयां करता है। हर नए प्रोजेक्ट के साथ वह कामयाबी का नया पैमाना तय कर रही हैं और अगर उनके हालिया दौर को देखें, तो यह तो बस एक और भी बड़े चैप्टर की शुरुआत है।

Aamir Khan: आमिर खान ने गौरी स्प्राट को बताया ‘ब्लेसिंग’, होने वाली शादी को लेकर दी अपडेट

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। ‘वैरायटी इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि वे और गौरी किसी बड़े जश्न के बजाय दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक सादे समारोह में शादी करेंगे। शादी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “यह बहुत प्राइवेट होगी। यह घर पर होने वाली एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ़ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे।”

उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का बहुत खुशी भरा दौर बताया और गौरी को “आशीर्वाद” कहा। अपनी शादी को लेकर मची हलचल पर आमिर ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि इतनी हलचल क्यों है। लोगों को सेलेब्रिटीज़, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की ज़िंदगी में बहुत दिलचस्पी होती है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारी पर्सनल ज़िंदगी में। मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की जानकारी कैसे लीक हुई। आजकल, कोई भी चीज़ प्राइवेट नहीं रह गई है।”

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की कहानी दो दशक से भी ज़्यादा पुरानी है। दोनों की मुलाक़ात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में उनका संपर्क टूट गया। कई सालों बाद वे फिर से जुड़े और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई।

एक्टर ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान अपने रिश्ते को सबके सामने माना, जहां उन्होंने पहली बार मीडिया से गौरी का परिचय कराया। तब से, यह कपल कुछ मौकों पर साथ में पब्लिक के सामने आया है, लेकिन ज़्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ़ को लाइमलाइट से दूर ही रखा है।

‘नवभारत टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में गौरी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं गौरी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालाँकि (एक्स-वाइव्स) किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन बात नहीं बन पाई। जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि गौरी मेरी ज़िंदगी में आईं। हम साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूँ।”

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी और 2002 में वे अलग हो गए थे; उनके दो बच्चे हैं – जुनैद खान और इरा खान। इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस जोड़े ने 2021 में अलग होने की घोषणा की और वे अब भी अपने बेटे, आज़ाद राव खान की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। गौरी भी एक बेटे की माँ हैं जो उनके पिछले रिश्ते से है।

Diljit Dosanjh: बार-बार खालिस्तानी समर्थक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बना रहे निशाना, क्या है वजह?

Diljit Dosanjh: कैलिफ़ोर्निया के सैन फ़्रांसिस्को में चेज़ सेंटर में दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट में कुछ देर के लिए रुकावट आई, जब खालिस्तान समर्थक एक प्रदर्शनकारी ने सुरक्षा घेरा तोड़कर खालिस्तान का झंडा लिए मंच पर धावा बोल दिया। यह कॉन्सर्ट शहर में दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के तहत वीकेंड पर लगातार होने वाले शो के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया था।

कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दिलजीत को स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही उन्होंने एक व्यक्ति को खालिस्तान का झंडा पकड़े और अपने पास डांस करते देखा, दिलजीत ने डांस करना बंद कर दिया और उससे दूर हट गए। वीडियो में सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को पकड़कर बाहर ले जाते हुए भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे अन्य वीडियो में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उस व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। खबरों के अनुसार, उस व्यक्ति को वेन्यू से बाहर निकाला गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

हाल के महीनों में दोसांझ के विदेशी कॉन्सर्ट में खालिस्तान-समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की बाधा डालने की यह पहली घटना नहीं है। अप्रैल में, कनाडा में इसी ‘ऑरा 2026’ टूर के दौरान, गायक के कॉन्सर्ट में तब बाधा डाली गई थी जब समर्थकों के एक समूह ने वेन्यू के अंदर खालिस्तान-समर्थक नारे लगाए और अलगाववादी झंडे लहराए। खबरों में कहा गया है कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें वेन्यू से बाहर निकाल दिया था।

कनाडा में प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके कॉन्सर्ट में कथित तौर पर बाधा डालने के बाद, दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए इस घटना पर बात की। सिंगर ने पंजाबी में लिखा, “बाहर खड़े होकर विरोध करना — कोई भी कर सकता है। लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे फ़ैन्स को परेशान करने की कोशिश करते हैं, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगर कोई बैनर या झंडा लाता है, तो आम तौर पर इसका मतलब होता है कि वे दिखाना चाहते हैं कि वे कहां से आए हैं और वे मेरा समर्थन करते हैं। लेकिन अगर आप उसी बैनर के साथ बाहर खड़े होकर मेरे फ़ैन्स को गाली देते हैं, और फिर अंदर आकर वही हरकत करने की कोशिश करते हैं, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह किसी बैनर या झंडे के बारे में नहीं है — असली मुद्दा इसके पीछे आपकी नीयत है। मैंने सिक्योरिटी से कहा कि जो कोई भी प्रोग्राम में बाधा डालने की कोशिश करे, उसे पकड़कर बाहर निकाल दिया जाए। मैंने कभी किसी बैनर के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहा, इसलिए झूठी बातें न फैलाएं। मैं पिछले साल से इस मुद्दे से बच रहा था — लेकिन अब और नहीं। धन्यवाद। प्यार और शांति।”

अक्टूबर 2025 में, दिलजीत KBC 17 में शामिल हुए और होस्ट अमिताभ बच्चन के पैर छुए। बिग बी ने उन्हें ‘पंजाब दा पुत्तर’ (पंजाब का बेटा) कहा और बाढ़ के दौरान उनके राहत कार्यों की तारीफ़ की। खबरों के मुताबिक, एपिसोड के प्रसारण के बाद दिलजीत को ‘सिख्स फ़ॉर जस्टिस’ (SFJ) ग्रुप से धमकियां मिली थीं, जो खालिस्तान-समर्थक आंदोलन से जुड़ा है।

NDTV के अनुसार, SFJ नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने आरोप लगाया था कि अमिताभ के पैर छूकर दिलजीत ने “1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया”। उन्होंने दावा किया कि 31 अक्टूबर 1984 को अमिताभ ने ‘खून का बदला खून’ के नारे के साथ भीड़ को खुलेआम उकसाया था। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने उस समय इन आरोपों से इनकार किया था।

Cocktail 2 Box Office Day 3: शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 47 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Cocktail 2 Box Office Day 3: ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ़्तार पकड़ रही है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड के दौरान लगातार अच्छी कमाई कर रही है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हैं। जैसे-जैसे दर्शकों का रिस्पॉन्स बढ़ रहा है, फ़िल्म देखने वालों की संख्या भी लगातार बनी हुई है।

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 17.75 करोड़ की कमाई की। यह ओपनिंग डे की कमाई (13.50 करोड़) और दूसरे दिन की कमाई (16.25 करोड़) से थोड़ी ज़्यादा है। इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 47.50 करोड़ हो गई है, जबकि कुल ग्रॉस कमाई 55.45 करोड़ है।

इस फ़िल्म ने शाहिद कपूर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ के लाइफ़टाइम कलेक्शन (जो 34.37 करोड़ नेट पर खत्म हुआ था) को पार करके एक शुरुआती माइलस्टोन हासिल कर लिया है। हालांकि, ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ (2012) तक पहुंचने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना है, जिसने लगभग 71 करोड़ की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया था।

कुल मिलाकर, आंकड़े अचानक उछाल के बजाय वीकेंड पर एक स्थिर पैटर्न दिखाते हैं, जो आमतौर पर अच्छी ‘वर्ड ऑफ़ माउथ’ (लोगों की अच्छी राय) की ओर इशारा करता है, न कि सिर्फ ओपनिंग के समय बने हाइप की वजह से आई भीड़ की ओर।

फिल्म एक साधारण लेकिन उलझी हुई रिलेशनशिप की कहानी दिखाती है। कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) कॉलेज के समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी को लेकर पक्का नहीं हैं। सिसिली की यात्रा के दौरान चीजें बदल जाती हैं जब वे एली (कृति सेनन) से मिलते हैं, जो दिया की दोस्त है। वह उन्हें अपने प्लान बदलने और उसके साथ यात्रा करने के लिए मना लेती है।

जो एक हल्की-फुल्की छुट्टी के तौर पर शुरू होता है, वह धीरे-धीरे एक इमोशनल उलझन में बदल जाता है जब दिया को कुणाल के इरादों पर शक होने लगता है। उसे लगता है कि कुणाल शायद प्यार के बजाय दबाव में उसके साथ है, और वह एली से कहती है कि वह कुणाल के साथ फ़्लर्ट करके उसका टेस्ट ले। वह एक फ़ैसला सब कुछ बदल देता है और कहानी को आगे बढ़ाता है।

फिल्म को दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें संगीत प्रीतम का है और गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इसे एक ‘स्टैंडअलोन सीक्वल’ कहा जा रहा है, न कि 2012 की फिल्म ‘कॉकटेल’ (जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे) की सीधी अगली कड़ी।

कृति सेनन ने ANI से बात करते हुए कहा, “इस फिल्म में एक मैसेज है। यह बहुत काम का मैसेज है। आजकल जिस तरह के रिश्ते, ‘सिचुएशनशिप’ और कमिटमेंट से जुड़े सवाल चल रहे हैं, उन्हें देखते हुए फिल्म के आखिर में एक बहुत ही काम का और असल ज़िंदगी से जुड़ा मैसेज मिलता है।”