
Top News 22 June : अमेरिका और ईरान की वार्ता मात्र 80 मिनट में खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़े हमले की धमकी दी। इस पर ईरान ने पलटवार करते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। SIT ने ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या ना छोड़ने के निर्देश दिए। 22 जून की बड़ी खबरें :
अमेरिका और ईरान में 80 मिनट बात
अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता मात्र 80 मिनट में खत्म। पाकिस्तान और कतर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा- अमेरिका और ईरान में फाइनल डील पर रोडमैप को लेकर सहमति बनी। लेबनान को लेकर डिकॉम्प्लेक्शन सेल पर सहमति बनी। दोनों पक्ष हाईलेवल कमेटी बनाने पर सहमत। चीफ नेगोशिएटर कमेटी को रिपोर्ट करेंगे। ALSO READ: US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट
ट्रंप की ईरान को धमकी
शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा कि हम ईरान पर फिर बड़ा हमला करेंगे। ट्रंप की धमकी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल।
ईरान का पलटवार
ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप को अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं।
ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। SIT आज सीएम योगी को जांच रिपोर्ट सौंप सकती है।
स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड ने इजिप्ट को 1-0 से हराया। ग्रुप एच में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से मात दी। उरेग्वे और काबो वर्दे का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।
edited by : Nrapendra Gupta

