
अतं में महेंद्र सिंह धोनी और उनके प्रशंसकों के लिए वह घड़ी आ ही गई जिसे वह महसूस नहीं करना चाहते थे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने यह आधिकारिक घोषणा कि कि फ्रैंचाइजी को 5 इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब फ्रैंचाइजी के लिए क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि फ्रैंचाइजी ने उनको बतौर मेंटर डगआउट में बनाए रखा।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning. From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home. Read more : https://t.co/YKsoHYE51A #WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
पिछले सत्र पहली बार चेन्नई के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे थाला
IPL 2026 में ऐसा पहली बार हुआ था जब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में पूरे आईपीएल से बाहर हुए थे। IPL 2026 सत्र में उन्होंने अपनी फ्रैंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेला था। जब चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगा था तब वह राइजिंग सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे।लेकिन इस साल वह चोट से ही प्रभावित रहे। IPL 2026 के पहले भाग में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट हुई उसके बाद उन्हें अभ्यास मैच में चोट लग गई थी। हैदराबाद के खिलाफ अंतिम लीग मैच में वह डगआउट में तो थे लेकिन फिट नहीं। अंतिम मैच से पहले उनके अंगूठे में चोट लग गई थी और वह रांची लौट गए थे।
2020 से लग रही थी अटकलें
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा था। इस 45 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते थे। धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता था।
धोनी ने पिछले IPL 2025 में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा था और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
सबसे सफल कप्तानों में से एक
धोनी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे। 18 सीजन में 5,000 से ज्यादा IPL रन उनके खाते में है। उनके नाम विकेट के पीछे भी 200 से ज्यादा सफलताएं दर्ज है। धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वे चेन्नई को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।

