न्यूजीलैंड के वनडे कप्तान, भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

INDvsNZ न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे के दौरान सैंटनर के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को पांचवें और अंतिम वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय सैंटनर के हाथ में चोट लगने के बाद किए गए स्कैन से फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।सैंटनर की जगह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टॉम लैथम की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।सैंटनर कब तक वापसी कर पाएंगे इसके लिए अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं है। न्यूजीलैंड को भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है और इससे पहले ही क्रिकेट बोर्ड उनकी चोट की स्थिति के बारे में जानकारी देगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा।