प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है। हमारे पास इसके लिए सामर्थ्य भी है और संकल्प भी।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, दुनिया ने एक के बाद एक कई संकटों का सामना किया है। आज, दुनिया को पहले से कहीं अधिक शांति, स्थिरता और उत्पादकता की आवश्यकता है। इस संदर्भ में, इस वर्ष का विषय, ‘एक साथ मिलकर हमारे भविष्य की राह तय करना’, विशेष महत्व रखता है। भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि सहयोग से तय हो। प्रधानमंत्री का कहना है कि हमारे पास इसे हासिल करने के लिए क्षमताएं और संकल्प दोनों मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि ASEAN की सफल अध्यक्षता और भारत के देश समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मैं राष्ट्रपति मार्कोस को बधाई और धन्यवाद देता हूं। आज ASEAN नेताओं के साथ ये मेरा 13वां संवाद है। पिछले वर्षों में एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है।
Prime Minister @narendramodi addresses the 23rd India-ASEAN Summit in Manila, Philippines Over the past few years, the world has faced one crisis after another. Today, the world needs peace, stability and productivity more than ever. In this context, this year’s theme, ‘Navigating Our Future Together’, holds special significance. India and #ASEAN together represent nearly one-fourth of the world’s population. Therefore, it is essential that our future is shaped by cooperation, not competition. We have both the capabilities and the resolve to achieve this, the Prime Minister states WATCH:????️ #ASEANIndiaSummit
— PIB India (@PIB_India) November 17, 2026
उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइ मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं। लगभग 250 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और 10,000 से अधिक कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं। आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है।
खालसा दीवान गुरुद्वारे में पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला स्थित खालसा दीवान गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और यहां उन्होंने ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया और स्थानीय सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

