
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में हुए सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 17, 2026
सीएम धामी ने कहा कि दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।
गौरतलब है कि ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पुल से बस गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि रूद्रप्रयाग में 4 लोगों की जान गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


