LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

accident

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पल पल की जानकारी… 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया।

-उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

-शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, “ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलार में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में, और टिहरी जिले के डोगी पट्टी क्षेत्र के बांसकाताल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। इन हादसों में जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं… मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को उचित इलाज मिले और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।”