यूएस के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रनवे पर दो विमान आपस में भिड़ गए। हालांकि कुछ ही लोग घायल हुए हैं। लेकिन विमानों के आपस में टकराने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
यह हादसा अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार की रात को हुआ, जब दो विमान आपस में टकरा गए।
हादसे में UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंन्स का बोइंग 737 पैसेंजर विमान शामिल थे। इस टक्कर में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों को मौके पर ही इलाज दिया गया और अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि जब विमान रनवे पर चल रहे थे तब कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 के विंगटिप ने UPS बोइंग 767 के अगले हिस्से नोज को टक्कर मार दी। एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने CNN को बताया कि रात करीब 9:15 बजे हुई इस टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
एयरलाइंस ने जारी किया बयान : UPS ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए कोशिश कर रहे है कि क्या हुआ था। कोपा एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि “इस घटना की वजह से हमारे यात्रियों को जो परेशानी हुई है, उसके लिए हमें खेद है। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश भर के हवाई अड्डे सामान्य उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।


