IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट मौनगानुई के बे-ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को रिकॉर्ड 244रन से हराया है। भारत की वनडे में अबतक की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर निभा रहे हैं। मैट हेनरी की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को सिर्फ 89 रन पर ऑलआउट कर दिया। मैट हेनरी ने 27 रन देकर 6 विकेट लिए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में वापसी करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने विल यंग की शानदार 125 रनों की पारी की बदौलत 333 रन बनाए थे। विल यंग ने 108 गेंदों का सामना किया।
न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने अपने 50 ओवर में 333 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 334 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई टीम इंडिया 100 रन भी नहीं बना पाई। भारत की पूरी टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। भारत की इस हार के साथ सीरीज 2-1 से हो गई है। अब सीरीज का अगला मुकाबला 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
कैसी थी भारत की पारी
333 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा और पांचवीं गेंद पर विराट कोहली और आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। इस तरह भारत ने बिना कोई रन बनाए ही अपने तीन अहम बल्लेबाजों को खो दिया। ईशान किशन 53 गेंदों पर 27 रन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
वहीं, अक्षर पटेल ने 36 गेंदों में 21 रन और नमन धीर ने 24 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शुरुआती झटकों से टीम आखिर तक उबर नहीं सकी और पूरी भारतीय टीम संघर्ष करते हुए महज 89 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली। कुलदीप यादव काफी महंगे रहे और 8 ओवर में 73 रन देने के बावजूद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
कैसी थी न्यूजीलैंड का पारी
न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में 125 रन की बड़ी पारी खेली। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने भी तेजी से रन बटोरते हुए 48 गेंदों पर 58 रन बनाए। गेंदबाजी में मैट हेनरी भारतीय बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने 9.4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 6 विकेट झटके और इस दौरान दो ओवर मेडन भी डाले। हेनरी ने पहले ही ओवर में भारत के तीन बड़े विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था। उनके अलावा मैथ्यू फिशर ने तीन और काइल जेमिसन ने एक विकेट लेकर भारतीय पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

