
मैट हैनरी ने अपने एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 6 विकेट चटकाए जिसमें से 3 विकेट पहले ही ओवर में आए। उनके इस प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज में बनी रही। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 1-2 से पीछे है।
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दशक की सबसे खराब शुरुआत रही। मैट हैनरी ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्रैंप किया और इसके 4 गेंद बाद विराट कोहली को अंदर आती हुई गेंद पर बोल्ड कर दिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को पगबाधा आउट किया। तीनों में से कोई भी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाया।
इस झटके से भारत उबर ही नहीं पाया और हमेशा दबाव में रहा। भारत का चौथा विकेट भी 9 रनों पर गिर गया जब जैमिसन ने ऋतुराज को स्लिप में कैच आउट करा दिया। अगली गेंद पर अक्षर पटेल का कैच छूट गया नहीं तो स्कोर 9 रनों पर 5 विकेट हो जाता।
भारत के 10 ओवर में सिर्फ 24 रन थे। करीब 13 ओवर बाद अक्षर पटेल और ईशान किशन ने जैसे तैसे हाथ खोलकर भारत को 50 पार लगाया। लेकिन अक्षर पटेल को फिशर ने स्ल्पि में आउट करा दिया। दूसरे स्पैल में आए हेनरी ने ईशान को 27 रनों पर बोल्ड कर भारत के लिए रही सही उम्मीद खत्म कर दी।
मैन हेनरी ने अपने करियर में पहली बार 6 विकेट चटकाए। वहीं मैट फिशर ने 3 विकेट चटकाए।
ALSO READ: विल यंग के शतक से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पहुंचा 333 रनों पर

