शादी करोगी या नहीं… प्रेमिका के सामने मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान

कानपुर के रावतपुर क्रॉसिंग स्थित मॉल में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर 30 वर्षीय सिकंदर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। युवक सऊदी में नौकरी करता था और दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम-प्रसंग था।