
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम की रावण पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मूल मानवता की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली के दीपों का प्रकाश हमें हर चुनौती से संघर्ष कर विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृहमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश व देश नक्सलवाद से मुक्त होकर दीपावली मना रहा है। इसीलिए यह उत्सव विशेष है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम की रावण पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मूल मानवता की स्थापना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दीपों का प्रकाश हमें हर चुनौती से संघर्ष कर विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृहमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश व देश नक्सलवाद से मुक्त होकर दीपावली मना रहा है। इसीलिए यह उत्सव विशेष है।
दीपावली के दीपों का प्रकाश हमें हर चुनौती से संघर्ष कर विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश व देश नक्सलवाद से मुक्त होकर दीपावली मना रहा है। इसीलिए यह उत्सव विशेष है। इस पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #Deepavali2026 #Diwali2026 #HappyDiwali2026
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 8, 2026
उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं नागरिकों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने भोपाल के गांधीनगर में बच्चों के साथ दीपावली मनाई, उन्हें मिठाई खिलाई और पटाखे वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ भी दीपोत्सव का आनंद लिया।
उन्होंने बताया कि इस बार भी मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी और विधानसभा क्षेत्रवार देसी नस्ल की गायों की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव 9 नवंबर को तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे और उज्जैन ग्रामीण मंडल के ग्राम करोहन में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे।


