भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंद कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।यह सातवीं बार जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। बुधवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने दो-दो गोल दागे।
वहीं हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल दागे।अब भारतीय टीम का खिताबी मुकाबला जापान से होगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज की।
WAS THERE EVER ANY DOUBT?! The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! Thursday, November 5 7:00 PM IST One more step to glory! #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा (चौथे और 13वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (21वें और 25वें मिनट) ने दो दो गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में, सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में, अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में गोल कर भारत की जीत को शानदार बनाया।दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल सांगजुन हान ने नौवें मिनट में किया।
भारत का सामना गुरुवार को फाइनल में जापान से होगा। जापान ने दिन के पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय तक मलेशिया के खिलाफ गोलरहित बराबरी रहने के बाद शूटआउट में जीत दर्ज की।भारत ने राउंड रॉबिन चरण में भी दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था।मेजबान भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। छह टीम के बीच खेले गए राउंड रॉबिन मुकाबलों में भारत ने अपने सभी पांच मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

