
Weather Update 5 November: चक्रवात मुरासु के कमजोर पड़ने के बाद भी देश के दक्षिण हिस्से में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात और आंधी का अनुमान जताया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा चल सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
Realised Weather During the Past 24 Hours Ending at 08:30 IST on 05th November 2026: Extremely heavy rainfall (21-30 cm) has been recorded over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Telangana. #ExtremelyHeavyRainfall #HeavyRainfall #Rainfall #Telangana #CoastalAndhraPradesh #Yanam @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 5, 2026
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम
छिटपुट से लेकर हल्की-फुल्की बारिश: 6 नवंबर तक और 9 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 10 नवंबर तक तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में; आज उत्तर आंतरिक कर्नाटक में; 10 नवंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; और 7 नवंबर तक तेलंगाना में बारिश की संभावना है।
व्यापक बारिश: 7-8 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं।
आंधी और तेज हवाएं: 5 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 नवंबर तक तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 6-8 नवंबर के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।
भारी बारिश की चेतावनी: 8 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में; 6 से 8 नवंबर के दौरान केरल और माहे में; 6 नवंबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है।
तेज सतही हवाएं: 8 नवंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य भारत में कैसा है मौसम
दिल्ली, यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। यहां आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। 5 नवंबर तक विदर्भ और 6 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। 8 से 10 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 7 नवंबर तक अंडमान-निकोबार और ओडिशा में; 9-10 नवंबर को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में; तथा 9-10 नवंबर को झारखंड में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 5 नवंबर को ओडिशा में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में आज किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है।


