Titan Q2 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी Titan Company Ltd ने गुरुवार, 5 नवंबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर ₹1,572 करोड़ हो गया।
रेवेन्यू भी 7.8% बढ़कर ₹17,830 करोड़ रहा। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹16,534 करोड़ था। वहीं, EBITDA 62.1% बढ़कर ₹2,626 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 9.8% से बढ़कर 14.7% पर पहुंच गया।
ज्वेलरी बिजनेस में 24% की ग्रोथ
Titan के ज्वेलरी बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। बुलियन और डिजिटल गोल्ड की बिक्री को छोड़कर इस बिजनेस का रेवेन्यू 24% बढ़कर करीब ₹17,495 करोड़ रहा। भारत में ज्वेलरी बिजनेस की कमाई 21% बढ़कर ₹16,343 करोड़ हो गई।
Tanishq, Mia और Zaya का कारोबार 20% बढ़कर ₹14,935 करोड़ रहा। वहीं, CaratLane ने 31% की ग्रोथ के साथ करीब ₹1,408 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी के इंटरनेशनल ज्वेलरी बिजनेस में 105% की बढ़ोतरी हुई।
वॉच और EyeCare बिजनेस का प्रदर्शन
Titan के वॉच बिजनेस की कुल कमाई 27% बढ़कर करीब ₹1,881 करोड़ रही। इस दौरान एनालॉग वॉच की बिक्री में 30% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई। कंपनी ने भारत में 34 नए स्टोर भी खोले।
EyeCare बिजनेस की कमाई 28% बढ़कर ₹281 करोड़ रही। वहीं, SKINN, IRTH और Taneira जैसे उभरते बिजनेस की कुल कमाई 21% बढ़कर ₹171 करोड़ हो गई।
बोर्ड ने ₹2,500 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी
Titan के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹2,500 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कंपनी के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 से बोर्ड से रिटायर होंगे।
Titan के शेयर गुरुवार को BSE पर 1.72% की तेजी के साथ ₹4,831.55 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 10.54% चढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने 28.09% का रिटर्न दिया है।
टाइटन का बिजनेस क्या है
टाटा ग्रुप की Titan Company का बिजनेस ज्वेलरी, घड़ियों, आईवियर और फैशन एक्सेसरीज से जुड़ा है। कंपनी Tanishq, Mia, CaratLane, Titan, Fastrack और Titan Eye+ जैसे ब्रांड्स के जरिए ग्राहकों को प्रोडक्ट बेचती है।
इसके अलावा, कंपनी SKINN के नाम से परफ्यूम और IRTH ब्रांड के तहत महिलाओं के बैग भी बेचती है। Titan का कारोबार भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फैला हुआ है। कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा ज्वेलरी बिजनेस से आता है।
NBCC Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹206 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

