OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

one plus mobiles

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी OnePlus 16, OnePlus 16R और OnePlus 16T समेत तीन नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन सामने आए लीक्स से इनके संभावित फीचर्स और कीमतों की जानकारी मिली है।

ALSO READ: Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

इनमें OnePlus 16 को प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। वहीं, OnePlus 16R को तुलनात्मक रूप से कम कीमत में हाई-एंड फीचर्स के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा OnePlus 16T उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो कॉम्पैक्ट साइज में दमदार कैमरा और बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
 

भारत में आएंगे OnePlus 16 और OnePlus 16R

टिप्स्टर देबायन रॉय (Gadgetsdata) के मुताबिक, OnePlus 16R पर भारत के लिए काम चल रहा है, जबकि OnePlus 16 की लॉन्चिंग लगभग कन्फर्म मानी जा रही है।

 एक अन्य टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए ग्लोबल सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रही है। इसके मॉडल नंबर CPH2901, CPH2903 और CPH2905 बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत और एशिया के कुछ अन्य बाजारों में उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus 16 के फीचर्स: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा

OnePlus 16 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वहां इसकी शुरुआती कीमत 5,999 चीनी युआन है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 86,000 रुपये होती है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो सपोर्टेड गेम्स में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है।

 

बैटरी की बात करें तो फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

 

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।

OnePlus 16R के फीचर्स: 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर

OnePlus 16R को अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है। हालांकि, लीक्स के मुताबिक यह चीन में हाल ही में लॉन्च हुई OnePlus Ace 7 सीरीज पर आधारित हो सकता है।

 

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

 

यह फोन उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।

OnePlus 16 और 16R की भारत में कितनी होगी कीमत?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 16R को भारत में 70,000 से 75,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, प्रीमियम OnePlus 16 की कीमत 1.30 लाख से 1.40 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। कीमतों की तुलना करें तो OnePlus 15 को भारत में 85,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये थी।

 

इस हिसाब से नया OnePlus 16R भी प्रीमियम सेगमेंट में आएगा, लेकिन इसकी कीमत OnePlus 16 के मुकाबले कम रहने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और लॉन्च डेट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।