Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

delhi pollution

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका है। मौसम और वायु गुणवत्ता एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक शुक्रवार से राजधानी में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। दिवाली के आसपास पटाखों से निकलने वाला धुआं और कमजोर हवाएं प्रदूषण की समस्या को और गंभीर बना सकती हैं। अनुमान है कि 6 से 8 नवंबर के बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में रह सकता है।

ALSO READ: क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

दिवाली पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (Air Quality Early Warning System) के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद 6 से 8 नवंबर के बीच वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। अगले छह दिनों के पूर्वानुमान में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर से बेहद खराब श्रेणी के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।

ALSO READ: PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाला प्रदूषण पहले से बिगड़ी हवा की स्थिति को और खराब कर सकता है। इस समय पराली जलाने की घटनाएं भी अपने चरम पर होती हैं। ऐसे में पटाखों का धुआं, पराली का प्रदूषण और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां मिलकर दिल्ली की हवा को ज्यादा जहरीला बना सकती हैं।

हवा की रफ्तार कम होने से बढ़ेगी परेशानी

वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने प्रदूषण बढ़ने के पीछे प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को प्रमुख वजह बताया है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे रह सकता है। वहीं, औसत हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने की आशंका है। हवा की कम रफ्तार के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण से आसानी से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इससे दिवाली के आसपास दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना रह सकता है।