
अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, जो चुनाव में पार्टी की हार की एक मुख्य वजह बनीं। हालांकि, उन्होंने तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए साफ किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए यह फैसला जरूरी था और जरूरत पड़ने पर वह दोबारा ऐसा ही कदम उठाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को मध्यावधि चुनाव में मिली हार की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया है कि तेहरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई जारी रहेगी। ALSO READ: क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग
अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। तस्वीर के साथ ‘नेवर सरेंडर’ यानी कभी हार मत मानो का संदेश लिखा गया। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस आकलन से भी सहमति जताई, जिसमें उन्होंने पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को प्रमुख वजह बताया था।
NEVER SURRENDER. https://t.co/2kDyK1h0Ja
— The White House (@WhiteHouse) November 4, 2026
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वेंस का आकलन काफी हद तक सही है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था।
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बात काफी हद तक सही है, क्योंकि इससे कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं। इसलिए शायद यह बात सही है। लेकिन इसके साथ ही, अगर मुझे दोबारा फैसला लेना पड़े तो मैं फिर यही करूंगा, क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र समाधान है। आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकते।
क्या बोले थे उपराष्ट्रपति वेंस
जेडी वेंस ने चुनाव के परिणामों का विश्लेषण करते हुए एक लंबा पोस्ट किया और ट्रंप से दूर हुए वोटरों को वापस लाने के लिए चार सुझाव दिए। उन्होंने लिखा, ‘पहला, जंग खत्म हो, दूसरा, महंगाई और जीने की लागत पर ध्यान दिया जाए, तीसरा, अमेरिका फर्स्ट की नीति अपनाई जाए और चौथा, इसराइल के साथ अपने संबंधों में बदलाव किया जाए।’
I agree that the reason Republicans lost is the Iran war. I would add the corruption epitomized by the Epstein cover up. Here is what I propose: 1. Support a continuing resolution prohibiting the financing of any combat activities of the U.S. military in Iran. End the Iran war like we did for Vietnam. 2. Support the zeroing out of all aid to Israel in the continuing resolution. 3. Support Massie and my Epstein 2.0 Act to allow state attorney generals to prosecute the pedophiles who abused and trafficked young girls. Will you actually now do any of these three things?
— Ro Khanna (@RoKhanna) November 4, 2026
केवल ईरान जंग ही हार का कारण नहीं
हालांकि डेमोक्रेट नेता रो खन्ना का मानना है कि रिपब्लिकन की हार का कारण केवल ईरान जंग ही नहीं था। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह ईरान जंग है। मैं इसमें एपस्टीन मामले पर पर्दा डालने से उजागर हुए भ्रष्टाचार को भी एक वजह मानूंगा।
उन्होंने 3 सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे अस्थायी सरकारी फंडिंग प्रस्ताव का समर्थन करें, जिसमें ईरान में अमेरिकी सेना की किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए फंड देने पर रोक हो। वियतनाम युद्ध की तरह ईरान जंग भी खत्म करें। इसराइल को दी जाने वाली सभी सहायता पूरी तरह बंद करने का समर्थन करें। राज्य के अटॉर्नी जनरल को उन लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अधिकार दिया जाए जिन्होंने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया और उनकी तस्करी की।


