LPG Price 4 November 2026: दिवाली नजदीक है और घर में पकवान बनने की तैयारी जोरो शोरो से शुरु हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अच्छी खबर यह है कि आज घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव भी नहीं हुआ है।
बता दें कि आखिरी बार नवंबर में ही 10 रुपए की भी बढ़ोतरी हुई थी। इसके पहले अक्टूबर में गैस सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा हुआ था। इससे भी पहले 1 सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 9.50 रुपए बढ़ाया गया था।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर पर कितनी बढ़ोतरी हुई?
रविवार 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक, होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत भी 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले एक अक्टूबर को इसकी कीमत में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया था। सितंबर में भी सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ था।
हालांकि, इससे पहले जुलाई और अगस्त में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में क्रमशः 183.50 रुपये और 192 रुपये की कटौती की गई थी। जून में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में तेजी और आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण कमर्शियल एलपीजी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कुल 1,373 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान कीमत 1,740.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी।
पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा करती हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में संबंधित उत्पादों के बेंचमार्क भाव और रुपये-डॉलर की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। राज्यों में स्थानीय टैक्स, विशेषकर वैट के कारण कीमतों में अंतर भी रहता है। दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर रखी गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

