अमेरिका के 8 राज्यों में वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू:हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी 17 सीटों पर आगे, ट्रम्प की रिपब्लिकन को 12 पर बढ़त

अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग खत्म हो गई है। जॉर्जिया, साउथ कैरोलाइना और वर्मोंट समेत 8 राज्यों में मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं, सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन सीटों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45 सीटें हैं। दो निर्दलीय सांसद भी डेमोक्रेट्स के साथ हैं। इस तरह दोनों पक्षों के बीच संख्या का अंतर 53-47 है।