Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

sumsumg mobiles

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Samsung Galaxy S27 Ultra में कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें नया कैमरा डिजाइन, बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ALSO READ: Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S27 Ultra को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इसकी संभावित कीमत और नए फीचर्स को लेकर टेक जगत में उत्सुकता बढ़ गई है।

Samsung Galaxy S27 Ultra में मिलेगा नया कैमरा डिजाइन

Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए CAD डिजाइन पर आधारित फोन के डमी मॉडल से पता चला है कि Galaxy S27 Ultra में रियर कैमरा सेटअप को पूरी तरह नया रूप दिया जा सकता है। इस बार कैमरों को फोन के पिछले पैनल पर पहले से ऊंचाई पर लगाया जा सकता है। इससे वायरलेस चार्जर और बैटरी पैक जैसे मैग्नेटिक एक्सेसरीज लगाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।

 

यह बदलाव Galaxy S26 Ultra में सामने आई मैग्नेटिक एक्सेसरीज से जुड़ी समस्या को दूर कर सकता है। पुराने मॉडल में कैमरा मॉड्यूल की स्थिति के कारण मैग्नेटिक एक्सेसरीज के साथ अलाइनमेंट में परेशानी होने की बात सामने आई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग Galaxy S27 Ultra में सीधे Qi2 मैग्नेट उपलब्ध कराएगी या नहीं।

ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Galaxy S27 Ultra का साइज और डिजाइन

लीक हुए डमी मॉडल के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 Ultra का डाइमेंशन 163.76 x 78.25 x 7.97 mm हो सकता है। इसकी तुलना में Galaxy S26 Ultra का आकार 163.6 x 78.1 x 7.9 mm है। इससे संकेत मिलता है कि नया मॉडल अपने पिछले फोन से थोड़ा बड़ा हो सकता है। फोन में S Pen के लिए स्लॉट भी बरकरार रहने की उम्मीद है। यानी कंपनी इस बार भी स्टायलस सपोर्ट जारी रख सकती है।
 

Galaxy S27 Ultra में मिलेगा बेहतर Privacy Display

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के लिए बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक पर काम कर रही है। Galaxy S26 Ultra में पहले से ऐसी तकनीक दी गई है, जो साइड से देखने पर स्क्रीन की विजिबिलिटी कम कर देती है। इससे फोन में मौजूद निजी जानकारी को दूसरे लोगों की नजरों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

 

आने वाले मॉडल में इस तकनीक को और बेहतर बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि नए प्राइवेसी डिस्प्ले में ब्राइटनेस भी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में आसानी होगी और प्राइवेसी भी बनी रहेगी। हालांकि, Galaxy S27 और Galaxy S27+ के सामान्य मॉडल में यह फीचर मिलने की संभावना कम बताई गई है।

ALSO READ: Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

Samsung Galaxy S27 Ultra के संभावित कैमरा फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग इस बार मौजूदा 3x टेलीफोटो कैमरे को हटा सकती है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

5700mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी Galaxy S27 Ultra में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसमें 5,700mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme चिपसेट मिल सकता है। इसमें 6.89 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की भी चर्चा है। वहीं, Galaxy S27 Pro में 6.47 इंच की स्क्रीन और 5,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें भी 60W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी?

फिलहाल Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने अभी इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की भी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, नए कैमरा सिस्टम, बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी जैसे अपग्रेड को देखते हुए यह सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसकी वास्तविक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी। सैमसंग Galaxy S27 सीरीज को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। आने वाले महीनों में इसके फीचर्स, कीमत और डिजाइन को लेकर और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।