
Share Market 3 November : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 1,225 अंक (1.62%) 77000 के करीब पहुंच गया तो निफ्टी भी 370 अंकों (1.58%) अंक चढ़कर 23811 पर बंद हुआ। ऑटो, FMCG और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में ज्यादा में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
नेस्ले, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक आदि कंपनियों के शेयरों में भारी बढ़त देखी गई तो एसबीआई, इंफोसिस, ओएनजीसी पॉवर, अडानी इंटरप्राइजेस के शेयरों में गिरावट रही।
इससे पहले कल यानी 2 नवंबर को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,693 पर था। निफ्टी 388 अंक ऊपर 23,440 पर बंद हुआ था। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का माहौल था तो आज क्रूड की गिरती कीमतों ने शेयर बाजार को सहारा दिया। पिछले 2 दिनों से FII भी शेयर बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। ALSO READ: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1233 अंक उछला, निफ्टी 23400 के पार; किन वजहों से चमका बाजार?
कच्चे तेल की कीमतों में कमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई। ब्रेंट क्रूड 105.5 और WTI क्रूड घटकर 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 118.7 डॉलर प्रति बैरल थे। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है। ऐसे में तेल की कीमतों में कमी को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया।
SBI का मुनाफा 14% बढ़ा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को सितंबर तिमाही में 23,038 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है।


