Q2 Results: सरकारी कंपनी Power Grid Corporation of India ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.41% बढ़कर ₹3,866.16 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,566.08 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
कंपनी का रेवेन्यू भी 2.97% बढ़कर ₹11,816.22 करोड़ पहुंच गया। पिछली तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान मुनाफा 7.44% और रेवेन्यू 2.78% बढ़ा।
पूरी हिस्सेदारी बेचेगी कंपनी
Power Grid ने अपनी सब्सिडियरी Central Transmission Utility of India Ltd (CTUIL) में पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह हिस्सेदारी Grid Controller of India Ltd (GRID-INDIA) को बेची जाएगी।
इस सौदे के लिए शुरुआती कीमत ₹73.46 करोड़ तय की गई है। दरअसल, 30 सितंबर 2026 तक CTUIL की नेट एसेट वैल्यू ₹76.85 करोड़ थी। इसमें से ₹3.39 करोड़ की कुछ देनदारियां घटाने के बाद शुरुआती कीमत तय हुई है।
हालांकि, सौदे की अंतिम कीमत बाद में तय होगी। इसके लिए 30 सितंबर 2026 से सौदा पूरा होने तक कंपनी की वैल्यू का आकलन किया जाएगा। शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर के तीन महीने के भीतर सौदा पूरा होने की उम्मीद है।
₹3 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
Power Grid के बोर्ड ने निवेशकों को ₹3 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। इस हिसाब से डिविडेंड 30% बैठता है।
कंपनी ने इसके लिए 6 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख को जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी 30 नवंबर 2026 को डिविडेंड का भुगतान करेगी।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर को Power Grid का शेयर BSE पर 1.57% चढ़कर ₹264.50 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 7.99% नीचे आया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

