
भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वापसी कर रहे थे और भारतीय फैंस उनको लेकर खासे उत्साहित थे। इस सीरीज से पहले वह साल 2022 में ही न्यूजीलैंड में अंतिम बार इस फॉर्मेट में खेल पाए थे। लेकिन यह वापसी की सीरीज शायद उनके लिए विदाई सीरीज बन जाए क्योंकि उनके लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने जैसी रही।
भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज में कुल 16 ओवर डाले और उन्होंने 180 रन दिए और सिर्फ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्री मैच में फिन ऐलेन का विकेट लिया। उनकी 11.25 की इकॉनोमी रही और एक सीरीज में सबसे खराब औसत 180 का रहा। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड काइल जैमीसन (175) का था। ऐसे में उनका अगली सीरीज में खेलना मुश्किल हो गया है।
Bhuvneshwar Kumar on his comeback -16 overs -180 runs -1 wicket -11.25 ER -180 average – 1 Fifty Do you see him in India’s next T20I series? https://t.co/2y67hN0enl
— Dinda Academy (@academy_dinda) November 1, 2026
The fact that we might be seeing Bhuvi smiling in an Indian jersey for the final time… Had such high hopes from him but unfortunately he couldn’t live up to the expectations managing just one wicket in 4 matches. The moment he was dropped for the 4th T20I, it became clear that GG & Co. were done with him and that his chances of getting picked again were now almost over. #NZvsIND
— Nafees (@Nafees_018) November 1, 2026
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में जुड़े थे। इसके अलावा वह यहां की लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का भी हिस्सा थे।जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उसी के कारण वह 36 की उम्र में सबसे युवा प्रारुप में वापसी कर पाए थे।
पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम का चयन किया था जिसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने की थी। प्रज्ञान ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता थे।

