
पिछले महीने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण पर भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे महंगी गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड बनाने वाले आकिब नबी को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरु होने वाली एकदिवसीय सीरीज में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया है जो इस हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण बाहर हो गए हैं।
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान चोट लगी और वह पांच ही ओवर फेंक सके।उन्होंने अपने 5 ओवर के स्पैल में 45 रन दिए। इसमें से एक ओवर में उन्होंने 22 रन दिए।यह ओवर पूरी पारी का सबसे महंगा ओवर रहा।वेस्टइंडीज ने इस मैच में सात विकेट पर 405 रन बनाये थे।
इस मैच में ही आकिब नबी ने अपना एकदिवसीय पदार्पण किया था और 8.5 ओवर में 85 रन दिए थे। यह एकदिवसीय पदार्पण पर किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे महंगा प्रदर्शन था।नबी चौथे और पांचवें वनडे के लिये टीम में थे लेकिन अब वह पहले मैच से ही चयन के लिये उपलब्ध होंगे। पहला मैच चार नवंबर को आकलैंड में खेला जायेगा।
News Auqib Nabi added to #TeamIndia squad for first three ODIs vs New Zealand Details | #NZvIND https://t.co/32rAdCiiDh
— BCCI (@BCCI) October 31, 2026
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दाहिने हाथ के इस तेज गेंदबाज को चौथे और पांचवें वनडे के लिये चुना गया था लेकिन अब वह वनडे श्रृंखला की शुरूआत से टीम में होंगे ।’’
पहले तीन वनडे के लिये भारतीय टीम :शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार, रूतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतिश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी ।

