
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित है, लेकिन इसके डिजाइन में खास बदलाव किए गए हैं। फोन को गोल्ड फिनिश वाले एक्सेंट के साथ डुअल-टोन डिजाइन दिया गया है।
Samsung W27 को कंपनी ने China Telecom के साथ साझेदारी में अपनी ‘Heart of the World’ सीरीज के तहत विकसित किया है। यह स्मार्टफोन Jihu Blue और Jixia Hong कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चीन में इसकी बिक्री 13 नवंबर 2026 से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे अभी चीन के एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
Samsung W27 की डिस्प्ले और प्रोसेसर
Samsung W27 में 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,504 x 2,256 पिक्सल है। वहीं, फोन की कवर स्क्रीन 6.5 इंच की है, जो Full-HD+ रेजोल्यूशन (1,080 x 2,520 पिक्सल) सपोर्ट करती है।
दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है।
ALSO READ: सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा
Samsung W27 का 200MP कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung W27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो 10 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक कैमरा इनर डिस्प्ले और दूसरा कवर स्क्रीन पर मौजूद है।
5,000mAh बैटरी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Samsung W27 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से इमरजेंसी की स्थिति में कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे।
Samsung W27 के प्रमुख फीचर्स
– 8 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले
– 6.5 इंच Full-HD+ कवर स्क्रीन
– दोनों स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट
– Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर
– 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज
– 200MP + 50MP + 10MP ट्रिपल रियर कैमरा
– 10MP के दो सेल्फी कैमरे
– 5,000mAh बैटरी
– 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग
– Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और सैटेलाइट कनेक्टिविटी


