शुभमन ने अभ्यास सत्र में फिटनेस मापने का यंत्र लगाया, रोहित भी पहुंचे ऑकलैंड (Video)

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।गिल ने अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस पर नजर रहने वाला यंत्र ‘टेम्पल’ अपने माथे पर पहना हुआ था। विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

वनडे श्रृंखला में भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आयेंगे।रोहित शर्मा भी ऑकलैंड पहुंच चुके हैं और उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास करना शुरु कर दिया है।

गिल अपने करीबी दोस्त और टी20 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बात करते नजर आये। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंद में 113 रन बनाये थे। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से आगे है।

ग्रोइन की चोट से उबर चुके ईशान किशन और राहुल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से भी बात की।वनडे श्रृंखला के बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी गिल कप्तान होंगे।

गौरतलब है कि शुभमन गिल वेस्टिंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 300 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज थे। हालांकि कप्तानी की बात करें तो उन्हें अभी भी एक बेहतर प्रतिद्वंदी के खिलाफ सीरीज जीतना बाकी है। जुलाई में वह पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीते थे।

न्यूजीलैंड एक टीम के तौर पर शुभमन को हमेशा पसंद आती है उनका एकमात्र दोहरा शतक इस टीम के खिलाफ ही आया है। हालांकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई घरेलू श्रृंखला में सिर्फ एक बार ही अर्धशतक लगा पाए थे।