तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

auto fare tamilnadu

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ऑटो किराए में संशोधन किया है। इससे राज्य में लोगों को ऑटो का सफर खासा महंगा पड़ेगा। सरकार ने 1.8 किमी के लिए न्यूनतम किराया 50 रुपये और उसके बाद हर अतिरिक्त किमी के लिए 25 रुपये तय किया है। पहले न्यूनतम किराया 25 रुपये था।

 

राज्य के गृह (परिवहन) विभाग ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में ऑटो किराये की नई दरों की जानकारी दी। पहाड़ी या घाट वाले क्षेत्रों में शुरुआती न्यूनतम किराया 60 रुपये होगा और उसके बाद प्रति किलोमीटर 30 रुपये लगेंगे। यात्री के इंतजार करने पर प्रति मिनट 1 रुपये शुल्क देना होगा।

 

नई दरों के मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ऑटो से सफर करने पर सामान्य किराये का 1.5 गुना भुगतान करना होगा। राज्य में ऑटो के किराए में करीब 13 साल बाद बदलाव हुआ है।

पेट्रोल की कीमतों, बीमा प्रीमियम और गाड़ियों के रखरखाव का खर्च बढ़ने की वजह से ऑटो चालक पिछले कई महीनों से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दिपावली से पहले तमिलनाडु सरकार के इस फैसले से लोगों को बड़ा झटका लगा है।