इंदौर के सारांश जैन ने रणजी में झटके 7 विकेट, म.प्र को दिलाई 162 रनों की बढ़त

इंदौर के सारांश जैन ने रणजी में झटके 7 विकेट, म.प्र को दिलाई 162 रनों की बढ़त

सारांश जैन (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद सक्षम पुरोहित (नाबाद 113) रनों की शानदार पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में सोमवार को स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 261 रनों बनाने के साथ ही 162 रनों की बढ़त बना कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बिहार को 99 रन पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश के लिए यश दुबे और सक्षम पुरोहित की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट लिए 146रन जोड़े।

28वें ओवर में सूरज कश्यप ने यश दुबे (84) रन को आउट कर बिहार को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चंचल राठौड़ (28) और शुभम शर्मा (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदारी ने मोर्चा संभाला और पुरोहित के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़ी बढ़त की ओर ले गये। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय मध्यप्रदेश ने तीन विकेट पर 261 रन बनाकर 162 रन की बढ़त अर्जित कर ली है। सक्षम पुरोहित (नाबाद 113) और रजत पाटीदार (नाबाद (21) रन क्रीज पर मौजूद है।

इससे पहले आज मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार को 99 रन के स्कोर पर समेट दिया था। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र एक रन पर अपने दो विकेट गंवा दिये। नमन गौरव और शरमन निगरोध को आवेश खान ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बिहार के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते रहे।

मंगल महरौर ने बिहार के लिए सर्वाधिक (42) रनों की पारी खेली। वह 31वें ओवर में बिहार के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुये। उनके अलावा सूरज कश्यप (15) ही दहाई आंकड़े तक पहुंच सके। मध्यप्रदेश की ओर से सारांश जैन ने 13 ओवरों में 40 रन देकर सात विकेट झटके। आवेश खान को दो विकेट मिले। कुमार कार्तिकेय ने एक बल्लेबाज को आउट किया।