ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट बेहद रोमांचक होने की उम्मीद

AUSvsSA केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट निर्णयाक रहेगा क्योंकि श्रृंखला 1-1 से बराबर पर है। दोनों ही टीमों में कम से कम एक बदलाव दोनों ही टीमों में कम से कम एक बदलाव जरूर होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा बने निक मैडीसन को अब घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए स्वदेश जाना होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के चोटिल गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे जो दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी से बाहर हो गए थे, तीसरे टेस्ट से भी बाहर ही हैं।

टेस्ट श्रृंखला भले ही 1-1 से बराबर हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया ज्यादा दबाव में दिख रही है। स्टीव स्मिथ को दूसरे टेस्ट में गर्दन में दर्द और खिंचाव हुआ था। ऐसे में अगर वह अनुपस्थित रहे तो पहले से कमजोर ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम और कमजोर हो जाएगा।मार्नस लाबुशेन के सिर पर भी तलवार लटक रही है लेकिन अगर स्मथ बाहर होते हैं तो वह अपनी जगह बचा लेंगें। अगर कैमरन ग्रीन फिट होते हैं तो ब्यू वेबस्टर को उनकी जगह खाली करनी पड़ेगी।

इसका एक और मतलब यह निकलता है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को एक और अलग साथी मिलने वाला है। वहीं बड़े अंतर से पहला टेस्ट हारी दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट में एक अलग टीम लगी, वजह थी पेसर कगीसो रबाड़ा की उपस्थिति जिन्होंने 145 मीटर प्रति घंटे की गेंद डालकर बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी दोनों टेस्ट मैचों के दौरान मुश्किल में पड़ी थी लेकिन दूसरे टेस्ट में टेम्बा ने 179 रन कर टीम को मुश्किल से बचा लिया। वह दूसरे टेस्ट के मैन ऑफ द मैच रहे।पैट कमिंस की कप्तानी और गेंदबाजी पहले मैच में जितनी बेहतरी थी दूसरे में उतने ही सवालों के घेरे में रही। वह तीसरा टेस्ट जीतकर टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की हार का बदला लेना चाहेंगें लेकिन यह अभी ख्याली पुलाव ज्यादा लगता है।

पिच की बात की जाए तो केपटाउन के न्यूलैंड्स पिच पर 6 मिली मीटर की घास क्यूरेटर ने रखी है। पहले दो सत्र बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं हालांकि दूसरे दिन से बल्लेबाजी के लिए स्थिति मुफीद हो जाएगी। इस कारण टॉस जीतने वाली टीम का रोल भी अहम रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, सैम हार्पर, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (दूसरे टेस्ट से), मैथ्यू कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

समय – दोपहर 1.30 बजे

कहां देखें- फैनकोड एप्प पर