Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

Hyundai BAYON SUV

Hyundai  ने अपनी नई मिड-साइज SUV Hyundai BAYON को ₹9,99,900 की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है। नई Hyundai BAYON में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस SUV को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो टेक्नोलॉजी, आराम और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधाओं का बेहतर मेल चाहते हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Hyundai BAYON में मिलेगा जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट

 

Hyundai BAYON कंपनी की भारत में पहली ऐसी SUV है, जिसमें Perplexity और SoundHound AI की तकनीक से लैस जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसकी मदद से ड्राइवर और यात्री सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकते हैं। यह सिस्टम यात्रा, मौसम, होटल और रेस्टोरेंट जैसी जानकारियां उपलब्ध कराने में सक्षम है।

 

SUV में डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले वाला कनेक्टेड-कार नेविगेशन कॉकपिट भी दिया गया है। इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, वाहन के कंट्रोल सिस्टम के लिए 19 तक ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का सपोर्ट दिया गया है।

 

सेफ्टी के लिए 23 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स

 

Hyundai BAYON में कंपनी का SmartSense Level 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है। इसके तहत 23 ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। इनका उद्देश्य ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा बढ़ाने और ड्राइवर को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना है।

ALSO READ: Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स विकल्प

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

नई SUV में 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (iVT) के विकल्प मिलेंगे। Hyundai BAYON को कई वेरिएंट और 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कंपनी की योजना इस SUV को दुनिया के 50 से ज्यादा बाजारों में निर्यात करने की भी है।