LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

PM Narendra Modi

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता के लिए उनका संदेश सदैव पथ प्रदर्शक बने रहेंगे। पल-पल की जानकारी…

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में फैसला आज। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने फैसले के समय पर सांसद राहुल गांधी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की असीम शुभकामनाएं। उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। मानवता के लिए उनके अनमोल संदेश देशवासियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। वो 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर की एक विशेष MP/MLA अदालत में पेश होंगे।