Bank Holiday: कल सोमवार को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी छुट्टी

Bank Holiday: अगर आप कल यानी सोमवार, 25 अक्टूबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो इससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसके आधार पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। वहीं आरबीआई के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं कल किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और खास मौकों के हिसाब से तय होती हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और खास मौकों के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। लक्ष्मी पूजा, राज्याभिषेक दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टी रहेगी। बैंक बंद रहने का फैसला राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होगा। वहीं सोमवार, 26 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर समेत कई शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में इन जगहों पर ग्राहकों को बैंक जाकर मिलने वाली सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

अक्टूबर में अब कब होगी छुट्टी

आरबीआई के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर महीने में त्योहारों और अन्य खास मौकों के चलते कुल 11 बैंक छुट्टियां निर्धारित हैं। इस गिनती में रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां शामिल नहीं हैं। बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। अक्टूबर में बैंक की अगली छुट्टी 29 अक्टूबर 2026 को होगी। इस दिन शिमला में करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने की आखिरी बैंक छुट्टी 31 अक्टूबर को होगी, जब अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ

बैंक की छुट्टी के दौरान भी ग्राहक कई जरूरी काम घर बैठे कर सकते हैं। पैसे निकालने के लिए ATM और ऑनलाइन भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से भी पैसों का लेन-देन जारी रहेगा। हालांकि, तकनीकी समस्या होने पर कुछ सेवाओं में रुकावट आ सकती है। इसलिए ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।