
पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में आज उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से नहीं जाने वाले। इस पर खड़गे ने मंच से जवाब दिया और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा बढ़ गया और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।
कार्यक्रम में क्यों हुआ हंगामा?
पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में आज उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से नहीं जाने वाले। इस पर खड़गे ने मंच से जवाब दिया और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
हंगामे का वीडियो आया सामने
इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा बढ़ गया और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खड़गे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। युवक छपरा का रहने वाला है। वह खड़गे को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से नहीं हटाया जा सकेगा।
ALSO READ: खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, नाराज कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
खरगे ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बोला हमला
इसी दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। यह सब खरगे के मंच पर मौजूद रहने के दौरान हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार चली जाएगी। आरएसएस पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि जब तक देश में आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक हिंसा खत्म नहीं होगी।
खरगे ने कहा, अभी भी विरोधी भावना के लोग बीजेपी आरएसएस में भरे हुए हैं। उत्तराखंड में आजादी के 80 साल बाद भी मंच का शुद्धिकरण किया गया। ये शुद्धिकरण करने वाले लोगों को भगाना है। खरगे ने कहा, ब्रिटिश के एजेंट थे ये लोग, ऐसे लोग देशभक्त होते हैं? जबकि कांग्रेस के लोग मार खाए, घर छोड़े। कांग्रेस को दोष देते हैं लेकिन आपने क्या किया ये तो बताओ।
ALSO READ: रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल
खरगे ने कहा, मेरे बेटे को धमकी देते हैं…
खरगे ने कहा, मैं 13 में 12 चुनाव जीता हूं, अब मेरा बेटा जीता, मेरे बेटे को आजकल धमकी देते हैं। उन्होने पूछा कि आरएसएस को पैसा कहां से मिलता है, अब उसके पीछे भी लगे हैं। मैं जब 6 साल का था, तब आग लगने से मेरे घर में कई लोग मर गए। मैं ब्लॉक प्रेजिडेंट से AICC प्रेजिडेंट बना हूं। 85 साल का हूं। अब क्यों मैं डरूं, आप डरे तो मरे।
खरगे ने कहा, SIR के जरिए विरोधी के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। देशभर में चल रहे आंदोलन का आप साथ दें। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। आपको घर से बाहर निकलना होगा। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच गहरी सांठगांठ हुई है। ज्ञानेश कुमार को इसी मकसद से लाया गया।


