कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में नवजात को बोरे में बंद कर पेड़ पर टांग दिया गया। शनिवार सुबह दूध विक्रेता अमित कुमार ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। सीएचसी झींझक में उपचार के बाद चाइल्ड लाइन की टीम नवजात को अपने साथ ले गई।

