Swiggy Share Price: आज, 23 अक्टूबर को स्विगी में बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। नतीजों के बाद स्विगी में 10% का लोअर सर्किट लग गया है। यह शेयर 190.20 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं। इंस्टामार्ट चलाने वाली इस कंपनी के क्विक-कॉमर्स कारोबार में और अधिक नुकसान हुआ है। इस हफ्ते ‘इटर्नल’ के तिमाही नतीजों के बाद इस सेगमेंट में मुनाफे पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। इस बीच, कई ब्रोकरेज फर्मों ने स्विगी के टारगेट प्राइस को भी घटा दिया है। साथ ही कंपनी के क्विक-कॉमर्स कामकाज और मुनाफे को लेकर चिंता जताई है, जिसका असर आज इस शेयर पर दिख रहा है।
स्विगी के Q2 नतीजे की बात करें तो इस अवधि में कंपनी का घाटा 1092 करोड़ से घटकर 922 करोड़ हुआ। साथ ही EBITDA Loss भी कम हुआ, लेकिन ये दोनों आकंड़े उम्मीद से खराब आए हैं। इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 5,561 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,571 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA घाटा 798 से घट कर 770 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि नेट घाटा 1,092 करोड़ रुपए से कम होकर 922 करोड़ रुपए पर रहा है। Q2 में कंपनी की फूड डिलीवरी ग्रोथ 17.2% रही है जिसके 19% रहने का अनुमान था। वहीं, फूड डिलीवरी मार्जिन 3.4% पर रही है। वहीं, क्विक कॉमर्स की नेट ऑर्डर वैल्यू 33.3% रही है।
स्विगी: FY27 गाइ़डेंस
कंपनी के मैनेजमेंट ने FY27 के लिए अपने गाइ़डेंस में कहा है कि फूड डिलीवरी में 18-20% ग्रोथ का लक्ष्य हासिल होगा। फूड डिलीवरी में Adj EBITDA मार्जिन 5% हासिल होना संभव है। क्विक कॉमर्स के कंट्रीब्यूशन मार्जिन 0-100 bps की रेंज में रहेंगे। IOCC ट्रांजिशन Q3 के मध्य से शुरू होगा। IOCC से मार्जिन को 80 bps का सपोर्ट मिलेगा।
स्विगी: ब्रोकरेज की राय
HSBC ने SWIGGY पर होल्ड रेटिंग देते हुए अपना टारगेट 315 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 240 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q2 में ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार होगा। लंबी अवधि की ग्रोथ गाइडेंस पर कम भरोसा है। Instamart की ग्रोथ में सुधार की गति में सुस्ती और फूड डिलीवरी में मार्केट शेयर घटने से चिंता है। कंपिटीशन बढ़ने का भी दबाव कायम है।
Jefferies ने Swiggy को Buy रेटिंग देते हुए लक्ष्य घटाकर 330 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि क्विक कॉमर्स का Adj. EBITDA घाटा बढ़कर करीब 900 करोड़ रुपए रहा है। EBITDA घाटा 3 तिमाहियों के ऊंचे स्तर पर है। इसके भाव में फूड डिलीवरी बिजनेस और कैश की पूरी वैल्यू शामिल नहीं है। इटरनल के मुकाबले प्रदर्शन कमजोर है। वैल्यू अनलॉक के लिए क्विक कॉमर्स का घाटा कम करना जरूरी है।
Citi ने Swiggy पर Buy रेटिंग देते हुए लक्ष्य 390 रुपए से घटाकर 330 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी स्थिर ग्रोथ के लिए नए रास्ते देख रही है।
BofA ने Swiggy पर Neutral रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 275 रुपए से घटाकर 245 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के Q2 नतीजे कमजोर रहे हैं। क्विक कॉमर्स की ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही है। क्विक कॉमर्स में घाटा बढ़ने से चिंता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

