तखत पर सोने को लेकर भाइयों में झगड़ा, ईंट से कई वार कर बड़े ने छोटे का किया कत्ल

कानपुर में ईंट मारकर बड़े ने छोटे भाई को मार डाला। फुफेरे भाई को फंसाने की साजिश रची थी। दोनों भाई साथ रहते थे और नशे के लती थे। अक्सर आपस में झगड़ा करते थे। तखत पर सोने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।