Ramayana की OTT डील फाइनल! JioHotstar पर फ्री में नहीं देख पाएंगे, Ranbir Kapoor की फिल्म के लिए चुकाना होगा अलग से पैसा

रामायण OTT पर फ्री में नहीं आएगी : रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने रिलीज से पहले ही ओटीटी मार्केट में हलचल मचा दी है। मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए एक ऐसा मॉडल चुना है, जो भारत में पहली बार हो रहा है।

प्राइम फोकस स्टूडियो और जियोस्टार ने 22 अक्टूबर को ऐलान किया है कि फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के बाद इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा। लेकिन ये फिल्म आपके सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान का हिस्सा नहीं होगी।

क्या है नया पे-पर-व्यू प्लान?

आमतौर पर कोई भी बड़ी फिल्म 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर फ्री में आ जाती है। लेकिन रामायण के साथ ऐसा नहीं होगा। सिनेमाघरों से हटने के बाद जियो हॉटस्टार पर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अलग से पेमेंट करना होगा। इसे पे-पर-व्यू या वीडियो ऑन डिमांड मॉडल कहा जाता है।

मतलब अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का प्रीमियम प्लान भी है, तब भी रामायण देखने के लिए आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।

 इसलिए लिया गया है ये फैसला

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि रामायण को सबसे बड़ी स्क्रीन IMAX 3D में देखा जाना चाहिए। लेकिन देश में हर जगह सिनेमाघर नहीं हैं। रामायण हर भारतीय की है, इसलिए हम इसे हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं।

जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना हमारा विजन है।

बिजनेस के लिहाज से बड़ा दांव

ये मॉडल हॉलीवुड में आम है, लेकिन भारत में 1000 करोड़ के बजट वाली किसी फिल्म के लिए पहली बार ट्राई किया जा रहा है। इससे मेकर्स को सीधे दर्शकों से कमाई होगी, न कि प्लेटफॉर्म से मिलने वाले सब्सक्रिप्शन शेयर से।

बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं।