बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में महसूस होने लगी ठंड

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में महसूस होने लगी ठंड

cold

Weather Update 21 October : उत्तर पूर्वी मानसून की वजह से दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट के ऊपर अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर भारत में हल्की ठंड बढ़ रही है और पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। 

 

पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा लक्षद्वीप में तेज बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी गिरा पानी। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। 

 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश (21-22 अक्टूबर तक व्यापक, उसके बाद भी जारी)। गरज-चमक और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा तक)। चेन्नई और आसपास स्कूल छुट्टी भी घोषित हुई।
 

केरल और माहे में 26 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक में 21-24 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना: 21 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अलर्ट है।

 

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश नागालैंड और मणिपुर में मध्यम से छिटपुट बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के मैदानी इलाकों में ज्यादातर साफ या छिटपुट बादल/हल्की बारिश की संभावना है।

 

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान आदि स्थानों पर सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। तापमान गिर रहा है। पहाड़ी राज्यों (हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके) में ठंड ज्यादा है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर/लद्दाख में 23-25 अक्टूबर के आसपास छिटपुट गतिविधि का जिक्र है।