Stocks to Watch: सोमवार, 7 सितंबर को बाजार में कई शेयर अहम कारोबारी अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ ने कारोबार विस्तार से जुड़े फैसले लिए हैं। जानिए किन 14 शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
Mazagon Dock Shipbuilders
सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी से ₹118 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पांच सब-स्टेशनों के लिए AI बेस्ड कॉम्प्रेहेंसिव इन्फ्रासिक्योर प्रोजेक्ट का है। इसमें सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।
JSW Steel
स्टील कंपनी JSW Steel का अगस्त में कंसोलिडेटेड क्रूड स्टील उत्पादन 3% बढ़कर 24.65 लाख टन रहा। घरेलू उत्पादन 4% बढ़कर 23.87 लाख टन हो गया। वहीं, अमेरिका में उत्पादन 11% घटा है।
NLC India
सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables गुजरात में 275 MW/550 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता बनी है। यह प्रोजेक्ट गुजरात ऊर्जा विकास निगम की टेंडर प्रक्रिया के तहत मिला है।
NMDC
सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में थर्मल कोयले का कमर्शियल उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी FY27 में करीब 10 लाख टन थर्मल कोयला बेचने का लक्ष्य रखती है। इसके साथ कंपनी माइनिंग कारोबार में डायवर्सिफिकेशन पर भी फोकस कर रही है।
SBI
सरकारी बैंक State Bank of India वित्त वर्ष 2027 में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती कर सकता है। इनमें क्लर्क और अधिकारी स्तर की नियुक्तियां शामिल होंगी। बैंक इस दौरान 200 से 250 नई शाखाएं भी खोलने की योजना बना रहा है।
RVNL
सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RVNL को SJVN Thermal से ₹903 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर बिहार के 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है। SJVN Thermal, SJVN की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।
Lupin
फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिकी FDA से Modafinil Tablets USP की मंजूरी मिली है। यह दवा 100 mg और 200 mg की क्षमता में है। अमेरिकी बाजार में इस मंजूरी से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है।
Tata Motors
ऑटो कंपनी Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल यूनिट ने इटली की Iveco Group के शेयरों के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया है। ऑफर कीमत €14.1 प्रति शेयर है। इससे Iveco Group का वैल्यूएशन करीब €3.82 अरब बैठता है।
Eicher Motors
ऑटो कंपनी Eicher Motors ने Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है। बाइक की बुकिंग 4 सितंबर से शुरू हो गई है।
Brigade Enterprises
रियल एस्टेट कंपनी Brigade Enterprises ने हैदराबाद के Neopolis में Brigade Barcelona लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से ₹2,700 करोड़ से ज्यादा की रेवेन्यू क्षमता है। यह शहर में कंपनी के विस्तार का नया कदम है।
Prime Focus
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Prime Focus ने ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, NCDs, शेयर वारंट और अन्य इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटीज के जरिए रकम जुटा सकती है।
CIE Automotive India
ऑटो कंपोनेंट कंपनी CIE Automotive India ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी CIE Hosur में ₹120.76 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए 69.4 लाख पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदकर किया गया है।
Lemon Tree Hotels
होटल कंपनी Lemon Tree Hotels ने बिहार के बोधगया में दो प्रॉपर्टीज के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किए हैं। इन दोनों प्रॉपर्टीज से कंपनी के पोर्टफोलियो में 145 कमरे जुड़ेंगे। इससे बिहार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी।
Cohance Lifescience
फार्मा कंपनी Cohance Lifescience के तेलंगाना स्थित FDF प्लांट का अमेरिकी FDA ने निरीक्षण किया है। कंपनी को निरीक्षण के बाद Form 483 मिला है। इसमें FDA ने चार ऑब्जर्वेशन दर्ज किए हैं।
OMCs
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs सोमवार को फोकस में रह सकती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर नजर रहेगी। इसका असर पेट्रोलियम कंपनियों की लागत और मार्जिन पर पड़ सकता है।
Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 12 नए इश्यू, ₹7100 करोड़ से ज्यादा जुटाने की होगी कोशिश
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

