यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

Smriti Irani on Angomcha Bimol Akoijam

Smriti Irani on Angomcha Bimol Akoijam : JNU की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में अहम जिम्मेदारी देने पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाओं की गरिमा बस एक चुनावी नारा है। ALSO READ: सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

 

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं…’ और ‘Smash the Patriarchy’ की हुंकार भरने वाली कांग्रेस का महिला सम्मान के प्रति असली चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश के सामने है।

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि JNU की 11 छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए, फिर भी उन्हें मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी दी है। महिला सम्मान पर कांग्रेस की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर इसलिए है, क्योंकि उनके लिए महिलाओं की गरिमा बस एक चुनावी नारा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इंटरनल इंक्वायरी के बाद 9 अक्टूबर को उन्हें JNU से बर्खास्त कर दिया गया था। 

 

इसके बाद, 12 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज दर्ज की थी और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था।