Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market news : GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 12 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत सपाट से पॉजिटिव हो सकती है।। गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 25,243 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए ठीक-ठाक संकेत हैं। FIIs की कल कैश में 12.5 हजार करोड़ की बड़ी खरीदारी की। पिछले 9 सत्रों में करीब 70,000 करोड़ की खरीदारी हुई। वहीं इंडेक्स में FIIs के नेट शॉर्ट भी घटकर 70000 पर आ गए, क्रूड 92 के आसपास कायम है।

मार्केट ओवरव्यू

11 नवंबर को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो, FMCG और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी के दम पर निफ्टी ने फिर से 25,400 का स्तर हासिल कर लिया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 772.75 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,879.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 210.40 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की तेजी आई।

अमेरिका में AI, चिप शेयरों में उछाल

एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है, लेकिन कल US में जोरदार रैली दिखी। CoreWeave के नतीजों के बाद AI थीम फिर चमकी, माइक्रॉन, इंटेल और AMD 7 से 12% उछले। S&P 500 और Nasdaq में 1% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 254.60 अंक या 0.49% बढ़कर 52,486.49 पर पहुंच गया, S&P 500 में 98.45 अंक या 1.31% की बढ़त हुई और यह 7,619.38 पर आ गया तथा नैस्डैक कंपोजिट 400.31 अंक या 1.60% बढ़कर 25,466.19 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों ने एनवीडिया कॉर्प में चल रहे लीडरशिप के संकट को ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया है। इस संकट के कारण इस साल AI सेक्टर में आई तेजी के केंद्र में रही चिप निर्माता कंपनी के शेयर कारोबार बंद होने के बाद गिर गए थे। एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.2% की बढ़त हुई है, क्योंकि जापान,दक्षिण कोरिया और ताइवान में मामूली बढ़त ने हांगकांग में आई गिरावट को संतुलित कर दिया है।

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार को एशियाई कारोबार की शुरुआत में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के चलते डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले एक महीने के उच्च स्तर के करीब बना रहा। वहीं, जापानी येन 160 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर की ओर बढ़ता दिखा। डॉलर इंडेक्स 0.63% बढ़कर 102.85 पर पहुंच गया है। यह 14 अक्टूबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

US बॉन्ड यील्ड

US के 10-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 8 बेसिस पॉइंट गिरकर 4.98% पर आ गई है। जबकि 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड 4.76% पर ऊपर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उठापटक

कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक जारी है। कल 95 डॉलर के करीब पहुंचने के बाद आज भी ब्रेंट का भाव 92 के नीचे फिसला है। US-ईरान में फिर तनातनी बढ़ने से उछाल आया है।

MSCI इंडेक्स में बड़ा बदलाव

MSCI स्टैंडर्ड इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारत का वेट बढ़ा है। भारत का वेट 12.9% से बढ़कर 13.15% हो गया है। इधर ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में ADANI GREEN ENERGY, COFORGE, LIC, MEESHO की एंट्री हुई है। PI इंडस्ट्रीज बाहर हुई है। MSCI इंडिया स्मॉल इंडेक्स में 11 नए खिलाड़ी शामिल होंगे।

टाटा पावर के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक

दूसरी तिमाही में टाटा पावर के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। 120 करोड़ की एक मुश्त आय के चलते मुनाफा 49 परसेंट बढ़ा है। रेवेन्यू में 27% का उछाल आया है। मार्जिन पर 250 bps का प्रेशर दिखा है।

बजाज फाइनेंस का QIP खुला

बजाज फाइनेंस का 11700 करोड़ तक का QIP इश्यू आज से खुला है। फ्लोर प्राइस 5% डिस्काउंट के साथ 992 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है।

वायदा की 11 कंपनियों के नतीजे आज

दूसरी तिमाही के नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। मणप्पुरम, BDL, HAL, वोडाफोन आइडिया समेत वायदा की 11 कंपनियां अपने रिजल्ट पेश करेंगी। HAL का मुनाफा 15% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है।

विदेशी निवेश के आंकड़े

11 नवंबर को FIIs नेट खरीदार रहे और उन्होंने 12,563 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, DIIs ने लगातार नौवें सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 8,434 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Trading Ideas : बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, इंट्राडे में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा