Bank Holiday on November 13: अगर आप कल यानी शुक्रवार, 13 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 13 नवंबर को वांगला महोत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वैसे यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी, इसलिए घर से निकलने से पहले अपने राज्य का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
कल, 13 नवंबर को किन राज्यों में बंद और कहां खुले रहेंगे बैंक?
आरबीआई के नियमों के तहत बैंक की छुट्टियां क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय परंपराओं के आधार पर तय की जाती हैं:
मेघालय (शिलांग): वांगला महोत्सव के चलते मेघालय में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
अन्य सभी राज्य: मेघालय को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र में 13 नवंबर को सामान्य कामकाज होगा और बैंक खुले रहेंगे।
अगले वीक में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक!
RBI के कैलेंडर के मुताबिक, अगले सप्ताह 16 से 22 नवंबर के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 16 नवंबर, सोमवार को छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में छुट्टी से होगी। इसके बाद 20 नवंबर, शुक्रवार को उत्तराखंड में इगास-बग्वाल के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि 22 नवंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 21 नवंबर को तीसरा शनिवार होने से बैंक खुले रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाओं पर क्या होगा असर?
जिन राज्यों में बैंक की छुट्टी है, वहां केवल फिजिकल ब्रांच और काउंटर से जुड़ी सेवाएं (जैसे- चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या पासबुक अपडेट) ही बंद रहेंगी। ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए UPI ऐप्स से, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं पूरे देश में 24×7 सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

