Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

यामाहा अपनी इलेक्ट्रिक मोटोकॉस बाइक को अब सिर्फ प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रखना चाहती। कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी YE-01 Racing Concept को 2026 Monster Energy FIM Motocross of Nations (MXoN) में प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 2 अक्टूबर 2026 से फ्रांस के Ernée में शुरू होगी। भारत की बात करें तो आने वाले समय में Ultraviolette Shockwave को इसका संभावित समान विकल्प माना जा सकता है। Shockwave को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों बाइक्स में एक बड़ा अंतर है—YE-01 को रेसिंग कॉन्सेप्ट के तौर पर विकसित किया गया है, जबकि Shockwave एक प्रोडक्शन मोटरसाइकिल के रूप में बाजार में आने वाली है।

ALSO READ: Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

EICMA 2025 में पहली बार दिखी थी YE-01

 

यामाहा ने YE-01 Racing Concept को पहली बार EICMA 2025 में पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटोकॉस बाइक को फ्रांस की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एक्सपर्ट कंपनी Electric Motion SAS (EM) के साथ मिलकर विकसित किया गया है। फिलहाल यामाहा इस बाइक को MXEP इलेक्ट्रिक मोटोकॉस रेसिंग सीरीज में उतारने की संभावनाओं का मूल्यांकन कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक YE-01 को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में लाने की कोई योजना घोषित नहीं की है।

 

सबसे खास है इसका क्लच सिस्टम

 

YE-01 को दूसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से अलग बनाने वाली सबसे बड़ी खासियत इसका हाइड्रोलिक वेट मल्टी-प्लेट क्लच है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक बाइक में मोटर तुरंत टॉर्क देती है और पारंपरिक क्लच की जरूरत नहीं होती।

ALSO READ: Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

लेकिन YE-01 में राइडर क्लच लीवर के जरिए पावर डिलीवरी को नियंत्रित कर सकता है। इसका अनुभव पारंपरिक पेट्रोल से चलने वाली मोटोकॉस बाइक जैसा हो सकता है। इससे अनुभवी ऑफ-रोड राइडर्स के लिए इलेक्ट्रिक बाइक पर जाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।

 

लिक्विड-कूल्ड मोटर और लिथियम-आयन बैटरी

 

यामाहा YE-01 में लिक्विड-कूल्ड AC सिंक्रोनस मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसे लिथियम-आयन बैटरी से पावर मिलती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बाइक की पावर आउटपुट, बैटरी क्षमता, कर्ब वेट और राइडिंग रेंज जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं। बाइक में 345 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है, जो ऑफ-रोड और मोटोकॉस राइडिंग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

 

YZ450F से मिली डिजाइन की प्रेरणा

 

यामाहा ने YE-01 को विकसित करने में अपने मोटोकॉस रेसिंग अनुभव का इस्तेमाल किया है। बाइक में नया फ्रेम दिया गया है, लेकिन इसके डिजाइन और इंजीनियरिंग में पेट्रोल इंजन वाली YZ450F मोटोकॉस बाइक से प्रेरणा ली गई है।

 

Stark Varg MX 1.2 से होगी टक्कर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यामाहा की इलेक्ट्रिक मोटोकॉस बाइक का मुकाबला Stark Varg MX 1.2 जैसी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक से हो सकता है। Stark Varg पहले से ही इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी है। 

 

  • Yamaha YE-01: एक नजर में
  • मॉडल: Yamaha YE-01 Racing Concept
  • सेगमेंट: Electric Motocross
  • पहली बार पेश: EICMA 2025
  • अगला प्रदर्शन: 2026 Monster Energy FIM Motocross of Nations
  • इवेंट: 2 अक्टूबर 2026 से
  • स्थान: Ernée, France
  • मोटर: Liquid-cooled AC synchronous motor
  • बैटरी: Lithium-ion
  • क्लच: Hydraulic wet multi-plate clutch
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 345 mm
  • प्रोडक्शन प्लान : अभी पुष्टि नहीं