Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

Monsoon gathers momentum, IMD issues alert for 12 states, risk of heavy rainfall in Northeast

Weather Update News : देश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मानसून की रेखा अब मध्य भारत की ओर आ गई है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ जिलों तथा राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। गुजरात, विदर्भ के कुछ भागों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

 

देश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मानसून की रेखा अब मध्य भारत की ओर आ गई है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ जिलों तथा राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

ALSO READ: Weather Update : देशभर में मानसून हुआ सक्रिय, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर बेहाल

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज झारखंड के बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून पूरे रंग में नजर आ रहा है। लगातार सक्रिय 3 मौसम प्रणालियों के असर से पिछले करीब 60 घंटे से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और कुछ मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा।

ALSO READ: Weather Update 18 July : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा; यूपी में 21 जुलाई तक झमाझम बारिश

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में मंगलवार शाम से लगातार वर्षा हो रही है। कई जिलों में बुधवार सुबह से ही वर्षा जारी है। मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के 17 जिलों में वर्षा के चलते अब आने वाले दिनों में भी वर्षा की संभावना है। वहीं 27 जुलाई के बाद फिर से तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगातार वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से ट्रेन सेवा बाधित

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के दहानू रोड और पड़ोसी गुजरात के वलसाड के बीच बृहस्पतिवार सुबह रेल परिचालन प्रभावित रहा। प्रमुख रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद कई स्थानों पर ट्रेनों की आवाजाही एहतियातन नियंत्रित करनी पड़ी। महाराष्ट्र के पालघर क्षेत्र में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई कस्बों और गांवों में जलभराव हो गया, जिससे अनेक लोग फंस गए। इसके बाद प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया।

ALSO READ: Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, यहां उमस से मिलेगी राहत, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, छोटा उदेपुर, दाहोद, गिर सोमनाथ, नर्मदा, पंचमहल, साबरकांठा, तापी और महेसाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में आज कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 

 

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की संभावना जताई है।
 

मौसम की पल-पल की लाइव रिपोर्ट और अपने जिले के सटीक पूर्वानुमान के लिए हमारे साथ बने रहें।