वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

INDvsNZ पिछले मैच की तरह टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए इसमें चोटिल ईशान किशन की जगह युवा वैभव सूर्यवंशी तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगें। वहीं मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है, गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल,  नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव,अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ