Under 19 Asia Cup: फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब शुरू होगी खिताबी जंग?

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों के बीच का मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में होगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में पहले ही भारत को हरा चुकी है। ऐसे में उसकी नजर एक बार फिर भारतीय टीम को हराकर अपना खिताब बचाने पर होगी। वहीं, भारतीय टीम भी इस बार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

किसे हराकर फाइनल में पहुंची टीमें

भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। पाकिस्तान की टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारतीय टीम को सिर्फ एक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली है। ऐसे में फाइनल में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम की कोशिश फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ग्रुप मुकाबले में मिली हार का बदला लेने और खिताब जीतने की होगी। इस मैच में सभी की नजरें आर्यवीर सहवाग पर रहेंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे। ऐसे में फाइनल में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार, 14 नवंबर को अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जाएगा। भारतीय दर्शक इस मैच को सुबह 10:30 बजे से देख सकेंगे। वहीं, मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे टॉस होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

कहां पर होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच U19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत में इस मैच को सोनी टेन चैनलों पर टीवी पर देखा जा सकेगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने वाले दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं।

दोनों देशों की पूरी टीमें

भारत की पूरी टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (C), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (WK), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शविन विनोद, यशवीर गौड़

पाकिस्तान की पूरी टीम: फरहान यूसुफ (C), उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (WK), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक, जहांगीर बिलाल, हुजैफा अहसान, मोहम्मद हुजैफा, अब्दुल सुभान