Top News 30 September : बडगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर ढेर, राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल

Top News 30 September : बडगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर ढेर, राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल

top news 30 september

Top News 30 September : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों ने टॉप लश्कर कमांडर फौजी मूसा को ढेर कर दिया। कठुआ में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत। अयोध्या में सुरक्षा की कमान NSG को। पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में एंट्री। तीरंदाजी में भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड। 30 सितंबर की बड़ी खबरें :

 

बडगाम में मुठभेड़, आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में टॉप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा मारा गया। तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

 

कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग

जम्‍मू संभाग के कठुआ जिले में एक बिजली परियोजना पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच हुई बहस के बाद हुई गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए जवानों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के तौर पर हुई है। ALSO READ: कठुआ में बहस के बाद CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

 

अयोध्या में सुरक्षा की कमान NSG को

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए एनएसजी कमांडो राम मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अयोध्या में एनएसजी का हब भी बनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में भी एनएसजी की भूमिका बढ़ने की संभावना है। 
 

राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अपने अगले कदम को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगी, लेकिन किसी स्थापित राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी। ALSO READ: यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

 

एशियन गेम्स में भारत को 7वां गोल्ड

महिला कंपाउंड टीम ने एशियन गेम्स की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए 7वां गोल्ड जीता। ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता की तिकड़ी ने स्वर्ण पर निशाना साधा। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और प्रिया सेमीफाइनल में उतरेंगी। महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।