Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

bjp in MLC election 2027

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा ने 28 में से 13 सीटें जीती। इजराइल चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, हालांकि वह बहुमत हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली की हवा खराब। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव। WPL 2027 के लिए यूपी ने मोलिन्यूक्स को 1.1 करोड़ में खरीदा। 29 अक्टूबर की बड़ी खबरें : 

 

MLC चुनाव में भाजपा को 13 सीटें

4 राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। अकेले भाजपा को इनमें से 13 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी जदयू, जदएस और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की तो कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट जीत कर अपना खाता खोला।

 

नेतन्याहू की पार्टी बहुमत से दूर

इजराइल में आम चुनाव की मतगणना में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, हालांकि वह बहुमत से दूर रही। पार्टी ने अरब राजनीतिक दलों पर मतदाताओं को रिश्वत देने, धमकाने, हिंसा और फर्जी मतदान जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। ALSO READ: Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

 

दिल्ली की हवा खराब

दिल्ली का औसतन एक्यूआई 229 (खराब) दर्ज किया गया। कुल 58 स्टेशनों में से 40 स्टेशन यानी लगभग 70 फीसदी खराब श्रेणी में थे, जो दर्शाता है कि दिल्ली की अधिकांश हवा इस समय खराब स्तर पर है। 

 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

अमेरिका में महंगाई का दबाव बने रहने के बावजूद फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में बदलाव नहीं किया। केंद्रीय बैंक ने दर को करीब 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। बैठक के बाद फेड ने बयान जारी कर कहा कि महंगाई अब भी ऊंचे स्तर पर है।

 

मोलिन्यूक्स के लिए यूपी ने लगाई बड़ी बोली

महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन के लिए मिनी नीलामी में मोलिन्यूक्स के लिए यूपी ने लगाई 1.1 करोड़ की बोली। किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा। वहीं 15 साल की उमा काश्वी को दिल्ली ने 10 लाख दिए। नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके जिसमें से 7 विदेशी खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल।