
Latest News Today Live Updates in Hindi : MLC चुनाव की 28 में से 25 सीटों पर चुनाव परिणाम की घोषणा हो चुकी है। इस चुनाव में एनडीए को 16 सीटें मिली। कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट जीतकर अपना खाता खोला। पल पल की जानकारी…
-चक्रवात अर्णब के कारण आंध्र प्रदेेश और ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी।
-सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
-महाराष्ट्र में 3 सीटों पर महागठबंधन और 2 सीटों पर सत्तारुढ़ महायुती को बढ़त।
-नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी का भी विधान परिषद चुनाव में खाता खुल गया है। नागपुर सीट का फिर से कांग्रेस के खाते में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
-एनसीपी एसपी की हर्षदा देशमुख-जाधव ने जीती पुणे स्नातक सीट।
-शिवसेना के किरण सरनाईक ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जबकि भाजपा के उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहे।
-MLC चुनाव में एनडीए को मिली 16 सीटें।
-उत्तर प्रदेश की 11 में से 6 सीटें भाजपा ने जीती, 5 पर सपा की जीत, वाराणसी स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार को बढ़त।
-कर्नाटक की चारों सीटों पर कांग्रेस को मिली हार।


